विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा में फिर शुरू हुई राफ्टिंग, सप्ताहांत में भीड़ बढ़ने का अनुमान

Published: Thu, 01 Oct 2026 01:26 PM (IST)

गंगा में मंगलवार से राफ्टिंग फिर शुरू हो गई है, जिसे जलस्तर बढ़ने और मौसम अलर्ट के कारण 26 सितंबर को रोका गया था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश । गंगा में मंगलवार से फिर राफ्टिंग शुरू हो गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने और मौसम अलर्ट के चलते 26 सितंबर को राफ्टिंग पर रोक लगाई गई थी। राफ्टिंग फिर से शुरू होने के बाद कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। इस सप्ताहांत राफ्टिंग के लिए अच्छी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है।

गंगा में सितंबर से जून तक राफ्टिंग सीजन रहता है। इस साल 24 सितंबर से राफ्टिंग सीजन शुरू हुआ था। दो दिन तक राफ्टिंग चली। 26 सितंबर को मौसम खराब होने के कारण दोपहर बाद राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। लगातार वर्षा के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार, ऋषिकेश में आज से शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच

मंगलवार को 1433 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग

रविवार को गंगा चेतावनी निशान के पार पहुंच गई थी। वर्षा थमने के बाद गंगा का जलस्तर कम हो गया। इसके बाद मंगलवार से फिर राफ्टिंग शुरू कर दी गई। जिला साहसिक खेल अधिकारी टिहरी एसएस राणा ने बताया कि मंगलवार को 1433 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग की।

वहीं, राफ्टिंग फिर शुरू होने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। पिछले सप्ताहांत राफ्टिंग बंद होने से दो हजार से अधिक पर्यटक वापस लौटे थे। इस बार लंबा सप्ताहांत है। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश है। उसके बाद शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में राफ्टिंग प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से गंगा में शुरु हो सकती है राफ्टिंग

राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि सप्ताहांत को लेकर कुछ एडवांस बुकिंग भी है। उम्मीद है कि अधिक पर्यटक पहुंचेंगे।