खत्म हुआ इंतजार, ऋषिकेश में आज से शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच
ऋषिकेश में बुधवार से गंगा में राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू हो रहा है, जिसका शुभारंभ शाम चार बजे शिवपुरी ...और पढ़ें

इस साल जून तक के सीजन में 3.80 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग की। Concept Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। गंगा में बुधवार से राफ्टिंग का रोमांच फिर शुरू हो जाएगा। शाम चारा बजे शिवपुरी में शुभारंभ कार्यक्रम होगा। राफ्टिंग कारोबारियों और पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग की तैयारी पूरी कर ली है। पिछले साल सितंबर में इस साल जून तक के सीजन में 3.80 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग की।
गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों की निगरानी गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति करती है। नियमावली के अनुसार मानसून की वर्षा के अनुसार राफ्टिंग गतिविधियों को बंद और खोला जाता है। इस साल तीस जून को राफ्टिंग को बंद किया गया था। पिछले साल वर्षा अधिक होने पर 24 जून को राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में उठेगी रोमांच की नई लहर: दिसंबर में टोंस नदी में होगी अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग-कयाकिंग स्पर्धा
तीस जून तक चला इस साल का सीजन
जुलाई और अगस्त माह में राफ्टिंग पूरी तरह बंद रहती है। पंद्रह सितंबर के आसपास गंगा के जल स्तर के आधार पर राफ्टिंग खोलने के लिए विभागों की तकनीकी टीम निरीक्षण करती है।
गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव व जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी एसएस राणा ने बताया कि राफ्टिंग के लिए नियमावली बनी है। आज से राफ्टिंग फिर से खोली जा रही है। पिछले साल सितंबर से शुरू हुआ इस साल का सीजन तीस जून तक चला। 3,80,260 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग की।
पिछले सीजन में यह संख्या 2,64,379 पर्यटकों ने राफ्टिंग की थी। बताया कि शाम चार बजे प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुदंरम और सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल विधिवत तौर पर इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे शिवपुरी में शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में राफ्टिंग प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से गंगा में शुरु हो सकती है राफ्टिंग
राफ्टिंग क्षेत्र खारास्रोत तक दूरी
- ब्रह्मपुरी 6 किलोमीटर
- गोल्फ कोर्स 8 किलोमीटर
- शिवपुरी 18 किलोमीटर
- मरीन ड्राइव 24 किलोमीटर
576 राफ्टों के संचालन की अनुमति
गंगा में देवप्रयाग से मुनिकीरेती तक 576 राफ्टों के संचालन की अनुमति है। वर्तमान में 263 कंपनियों की 560 राफ्ट चल रहीं हैं। वहीं, उत्तराखंड रीवर राफ्टिंग एवं कयाकिंग नियमावली के तहत मानसून में राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी जाती है।
आमतौर पर मौसम साफ रहता है तो तीस जून तक राफ्टिंग होती है। कुछ साल से मानसून में वर्ष का पैटर्न बदला है। सितंबर के शुरुआती सप्ताह तक भी वर्षा होती है। इसलिए आमतौर पर बीस सितंबर के बाद राफ्टिंग फिर शुरू की जाती है।
