विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश: बजरंग सेतु खुलने से पहले कांच का फुटपाथ तोड़ा, असामाजिक तत्वों की हरकत से PWD परेशान

Published: Thu, 09 Apr 2026 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2026 02:06 AM (IST)

निर्माणाधीन बजरंग सेतु, ऋषिकेश में असामाजिक तत्वों ने फुटपाथ पर लगे कांच को ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिया। पुल के कांच वाले हिस्से पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

HighLights

  1. असामाजिक तत्वों ने बजरंग सेतु के कांच के फुटपाथ को तोड़ा

  2. लोक निर्माण विभाग ने पुलिस को सूचना दी, आवाजाही रोकी

  3. निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। निर्माणाधीन बजरंग सेतु के खुलने से पहले ही असामाजिक तत्वों ने फुटपाथ पर लगे कांच को ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिया।

बार-बार हो रही इस घटना के बाद पुल के औपचारिक तौर पर खोलने को लेकर लोक निर्माण विभाग परेशान है। पुलिस को सूचना दी गई है। पुल के ग्लास वाले हिस्से से जा रहे लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।

टिहरी जिले को पौड़ी जनपद से जोड़ने वाला लक्ष्मण झूला पुल बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से लक्ष्मणझूला पुल के समीप 2022 में बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

पुल 132.30 मीटर लंबा और बीच में पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों ओर डेढ़, डेढ़ मीटर के कांच के फुटपाथ बनाए गए है।

65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का लगाया गया है। जिसमें नीचे गंगा नजर आती है। बीते दिनों पुल की भार क्षमता नापने को बीच के हिस्से में 50 मैक्स वाहन खड़े कराए गए थे।

कांच वाले हिस्से में भी रेत, सीमेंट की बोरी रखकर भार क्षमता परखी गई है। पुल पर लोग अनौपचारिक तौर पर आवागमन भी कर रहे है।

इस बीच यहां आए कुछ लोगों ने पुल के कांच वाले हिस्से में ईंट और पत्थर मारकर एक जगह से कांच को तोड़ दिया।

लोक निर्माण विभाग के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने कांच के एक हिस्से को तोड़ा है। पुलिस को सूचना दी गई है। इसे ठीक कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा दिल्‍ली का युवक, दोस्‍तों संग आया था घूमने

यह भी पढ़ें- अभी नहीं कर सकेंगे ऋषिकेश के बजरंग सेतु की सैर! निर्माण में देरी, कब तक होगा पूरा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।