विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार युवक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 08:37 PM (IST)

देहरादून जनपद के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में एक 13 साल की लड़की के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया। दुष्‍कर्म ...और पढ़ें

देहरादून में 13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार दुष्कर्म करता रहा। पता तब चला, जब लड़की गर्भवती हो गई।
देहरादून में 13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार दुष्कर्म करता रहा। पता तब चला, जब लड़की गर्भवती हो गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार युवक दुष्कर्म करता रहा। पता तब चला, जब लड़की गर्भवती हो गई। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला घरों में काम करती है। उसका पति टिहरी में नौकरी करता है। जनवरी में बिजनौर से उनका एक रिश्तेदार युवक रोजगार की तलाश में देहरादून आया था। ठिकाना न होने के चलते वह उनके साथ ही रहने लगा। रोजाना दोपहर में महिला काम पर चली जाती, जिसके बाद घर पर महिला की बेटी व रिश्तेदार युवक रहते थे। मार्च में युवक देहरादून से चला गया और नहीं लौटा।

वहीं लड़की की तबीयत खराब हुई। रविवार को स्वजन जब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए ले गए तो पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। स्वजन ने जब बातचीत की तो लड़की ने आपबीती बता दी। बताया कि रिश्तेदार युवक अक्सर दुष्कर्म करता रहता था। साथ ही यह बात किसी को बताने पर मां व पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर से उसने आज तक यह बात किसी को नहीं बताई। इंस्पेक्टर भट्ट ने बताया कि आरोपित के बारे में काफी जानकारी जुटा ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आठ दिन में दुष्कर्म के तीन मामले

जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले आठ दिन में तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 31 अक्टूबर को थाना प्रेमनगर क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद छह नवंबर को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने का मामला सामने आया। यहां किशोरी का प्रसव भी हो चुका है। अब डालनवाला कोतवाली में इस तरह की घटना सामने आई है।

यह भी पढ़ें:-विकासनगर: किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो सामने आया दुष्कर्म का मामला, आरोपित गिरफ्तार