विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री रेखा आर्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए सरकार, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने की मांग

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:16 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति के बीच विवाद ने सियासी हलचल बढ़ा दी है, जिस पर कांग्रेस ने ...और पढ़ें

मंत्री रेखा आर्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए सरकार।

मंत्री रेखा आर्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए सरकार।

HighLights

  1. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पति के बीच विवाद।

  2. कांग्रेस ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

  3. भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की भी जांच जरूरी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद ने सियासत में हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि यदि लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

साथ ही भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की भी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच कराई जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस संघर्ष जारी रखे हुए है। इस बीच कैबिनेट मंत्री आर्या का प्रकरण भी सामने आया है। यही नहीं, शुक्रवार को मंत्री आर्या के पति ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्हाेंने यह भी कहा कि आर्या बेचारी नहीं हैं, वह सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपेक्षा की कि इस प्रकरण की तटस्थ जांच कराई जाए। साथ ही कहा कि जिन मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार जैसे आरोप हैं, उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इस प्रकरण को महिला सुरक्षा से जोड़ते हुए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें- 'मैं तुम्हें सत्ता में लाया, तुम जहां भी हो मेरी वजह से हो', मंत्री रेखा आर्य के पति ने वीडियो जारी कर खोले कई राज