विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं तुम्हें सत्ता में लाया, तुम जहां भी हो मेरी वजह से हो', मंत्री रेखा आर्य के पति ने वीडियो जारी कर खोले कई राज

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:09 PM (IST)

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद गहरा गया है। पति ने मंत्री पर 200 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

HighLights

  1. रेखा आर्य के पति ने 200 करोड़ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

  2. मंत्री ने पति पर हत्या की साजिश रचने का दावा किया।

  3. गिरधारी लाल साहू ने अपनी FIR वापस लेने की मांग की।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद सामने आने के बाद पुराने मामले में खुलने लगे हैं। रेखा आर्य के द्वारा पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के बाद पति गिरधारी लाल साहू ने भी वीडियो जारी किया है।

वीडियो में गिरधारी लाल ने मंत्री पर 200 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज की गई शिकायत एआई जेनरेटेड फर्जी ऑडियो क्लिप पर आधारित है।

मंत्री रेखा पर भ्रष्टाचार का आरोप

साहू ने आरोप लगाया कि रेखा आर्य ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के जरिए 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई है। वीडियो में उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड जानता है कि मैं तुम्हें सत्ता में लाया। आज तुम जहा भी हो, मेरी वजह से हो।

FIR वापस लेने की मांग

गिरधारी लाल साहू ने कहा कि उनके खिलाफ दायर की गई एफआईआर झूठी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मंत्री रेखा FIR वापस नहीं लेंगी तो तो बाबा बनखंडी नाथ उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

मंत्री ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मंत्री रेखा आर्य ने इंटरनेट मीडिया पर ऑडियो क्लिप और वीडियो करते हुए दावा किया कि साहू एक महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच सकता है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहारा लिया है।

पहली शादी और बच्चों का भी है आरोप

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की पहली पत्नी से पुत्र रिंकू साहू है। जनवरी 2022 में पहली पत्नी से रिंकू को अपना पुत्र बताया था। रिंकू साहू बरेली में साहू समाज की राजनीति में सक्रिय थे। उनके खिलाफ एक सम्मेलन में बिना अनुमति भीड़ जुटाने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने की भी रिपोर्ट हुई थी।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर FIR, उत्तराखंड की सियासत गरमाई