Move to Jagran APP

विभिन्न विभागों में 179 पदों पर भर्ती, ऐसे करे आयोजन

उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के लिए 179 पदों पर सीधी भर्ती आयोजित की गर्इ है। जिसकेे लिए 17 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे

By raksha.panthariEdited By: Published: Tue, 17 Oct 2017 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2017 09:03 PM (IST)
विभिन्न विभागों में 179 पदों पर भर्ती, ऐसे करे आयोजन
विभिन्न विभागों में 179 पदों पर भर्ती, ऐसे करे आयोजन

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक-कंप्यूटर ऑपरेटर, आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक, सहायक भंडारपाल और संग्रह अमीन के 179 पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन 17 अक्टूबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे और इसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। 

loksabha election banner

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक इन सभी पदों के लिए राज्य सरकार के मानकों के अनुरूप अर्हताएं निर्धारित की गई हैं। चार विभागों में कंप्यूटर संबंधी अर्हताओं को भी अनिवार्य अर्हता में रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व ई-चालान के जरिये शुल्क जमा करा सकते हैं। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आवेदन पत्र को अत्यंत सावधानीपूर्वक भरें। कोई भी त्रुटि रहने पर आवेदन रद किया जा सकता है।  

इन पदों पर होगी भर्ती 

पद                                                              संख्या 

कनिष्ठ सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर                    96 

आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक                        69 

सहायक भंडारपाल                                         12 

संगह अमीन                                                 02 

17 दिसंबर को होगी परीक्षा 

इन पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा की तिथि 17 दिसंबर  नियत की गई है। आयोग के सचिव ने यह जानकारी दी।यह भी पढ़ें: शहीद सैनिक-अर्द्धसैनिक बलों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

PICS: सेना में भर्ती होने के लिए उमड़े युवा

यह भी पढ़ें: समूह 'ग' के 2072 पदों के लिए होगी लिखित परीक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.