Ramadan 2021: रहमत और बरकत का माह-ए-रमजान शुरू, जानिए क्या है गाइडलाइन
Ramadan 2021 रहमत और बरकत का महीना माह-ए-रमजान चांद दिखने के साथ ही मंगलवार से शुरू हो गया है। रात को मस्जिदों में तरावीह कर रोजेदारों ने देश की खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं आज यानी बुधवार को पहला रोजा रखा जा रहा।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Ramadan 2021 रहमत और बरकत का महीना माह-ए-रमजान चांद दिखने के साथ ही मंगलवार से शुरू हो गया है। रात को मस्जिदों में तरावीह कर रोजेदारों ने देश की खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं आज यानी बुधवार को पहला रोजा रखा जा रहा। धर्मगुरुओं ने नमाज व तरावीह के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने और अल्लाह से कोरोना खत्म करने की दुआ करने की अपील की है।
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान नौंवा महीना होता है। इस पूरे महीने को मुस्लिम मतावलंबी पाक मानते हैं। पूरे महीने अल्लाह की सच्चे मन से इबादत की जाती है। इस महीने में रोजा रखने के अलावा रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। सूर्यास्त से सूर्योदय तक भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत की जाती है। रमजान का महीना चांद का दीदार के साथ शुरू होता है।
सड़कों पर न करें भीड़: शहर काजी
शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने रमजान में मस्जिदों में होने वाली तरावीह के बाद रोजेदारों से सीधे घर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात को सड़कों और होटल या रेस्टोरेंट के पास खड़े न हों। कोरोना संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। हम सभी को इसके प्रति सतर्क और जागरुक रहना है।
मुख्यमंत्री का जताया आभार
शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने रात्रि कफ्र्यू में तरावीह करने वालों को आधे घंटे की छूट देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। पत्रकार वार्ता के दौरान शहर काजी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक ही बार में उनकी समस्या को समझा। वहीं, मुफ्ती रईस ने कहा कि यह महीना हमें एक साथ मिलजुलकर रहना सिखाता है।
बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़
नवरात्र के पहला दिन और रमजान को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। नवरात्र के लिए जहां पूजा की दुकानों पर सामग्री खरीदते रहे वहीं, खजूर चिप्स, पापड़, सेवईं की खूब खरीदारी हुई।
यह भी पढ़ें- शाही स्नान पर दिखी अखाड़ों और नागाओं की अवधूती शान, हर-हर गंगे से गूंजे घाट; तस्वीरों में देखें आस्था का सैलाब
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें