यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hathras Case: राहुल प्रियंका गांधी सेना ने फूंका योगी सरकार का पुतला
हाथरस कांड की पीड़िता का शव रात में जलाए जाने व पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल व ...और पढ़ें

विकासनगर (देहरादून), जेएनएन। हाथरस कांड की पीड़िता का शव रात में जलाए जाने व पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल व प्रियंका गांधी से बदसलूकी से आक्रोशित राहुल प्रियंका सेना के कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार को नगर में योगी सरकार का पुतला फूंका। गुरुद्वारा गली चौक पर पुतला दहन के दौरान कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्त्ता संगठन के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पुतला लेकर गुरुद्वारा गली चौक तक जुलूस निकाला। कार्यकर्त्ताओं ने योगी सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़िता के स्वजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ जिस तरह से पुलिस ने बदसलूकी की है, वह सहन करने योग्य नहीं है। इस हरकत से पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्त्ता आक्रोशित है। पुतला दहन में प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, सचिन जोशी, अर्जुन सिंह, शुभम भटनागर, अनीता वर्मा, रणजीत कौर, सतपाल नौटियाल, सूरत राम जोशी, प्रेमचंद्र, अजीम डोगरा, शहनवाज मिर्जा, संयम जैन, सोनिया जीना, नीलम कौर, इरशाद अहमद, जयपाल नौटियाल, अफजल बैग, बबिता चौहान, अरविंद, सलमान गौर, मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल रहे।
हाथरस कांड की सीबीआई जांच की मांग
अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक में विभिन्न शिक्षकों और सांगठनिक मुद्दों के साथ ही उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में युवती के साथ हुई घटना के बारे में चर्चा हुई। वक्ताओं ने देश में बहन बेटियों पर बढ़ते अत्याचार अन्याय के विरोध में रोष प्रकट किया गया और घटना की सीबीआई जांच की मांग सरकार से की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय भाटिया ने की इस दौरान प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया, विजय बैरवाण, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार टम्टा, दिनेश शाह, विवेकानंद टम्टा, अनिल कुमार, सुनीता कपरवाल आदि ने प्रतिभाग किया।
