विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक बने CM धामी, इन कामों की वजह से मिली जिम्मेदारी

Published: Wed, 15 Jan 2025 10:43 PM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है। धामी ...और पढ़ें

धामी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक का मिला जिम्मा। (तस्वीर जागरण)
धामी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक का मिला जिम्मा। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. धामी को दिल्ली विस चुनाव में स्टार प्रचारक का जिम्मा
  2. भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में धामी को प्रमुखता से किया शामिल

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को धार दे रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकसभा चुनाव और फिर विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के लिए तय किए गए स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री धामी को प्रमुखता से शामिल किया था।

उत्तराखंड में लागू हुआ यूसीसी

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक बनाया है तो इसके पीछे उनकी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय को माना जाता है। उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा से पारित कराया और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उसे यह अधिनियम मिल गया है, जो इसी माह क्रियान्वित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Uttarakhand News: नए वित्तीय वर्ष में कर से 26 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी उत्तराखंड सरकार, विभागों की बढ़ेगी जिम्मेदारी

इस पहल के लिए मुख्यमंत्री धामी देशभर में चर्चा के केंद्र में रहे हैं। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने को सख्त कानून, लव जिहाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, दंगारोधी कानून को लेकर भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोरी।

इन निर्णयों से मुख्यमंत्री धामी का कद बढ़ा है। उनकी सरकार के बड़े निणयों को देश में व्यापक फलक पर देखा जा रहा है। माना जा रहा कि इस सबके दृष्टिगत ही पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया है।

सीएम योगी, फडणवीस और एमपी सीएम के नाम भी प्रचारक की लिस्ट में

धामी को इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहरलाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, सरदार हरदीप पुरी, गिरिराज सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ स्थान मिला है। इस सूची में कुल 40 स्टार प्रचारक हैं।

इसे भी पढ़ें- UCC Bill: 26 से हो सकता है लागू, लिव इन में रहने वालों को कराना होगा रजिस्‍ट्रेशन; जन्‍म से विवाह तक बदल जाएंगे ये नियम