विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश बेरोजगारी और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा : प्रीतम सिंह

By Sunil Singh NegiEdited By:
Published: Sat, 02 Jan 2021 06:20 PM (IST)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली ही उनका एक मात्र लक्ष्य है। ...और पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली ही उनका एक मात्र लक्ष्य है। आज प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही है। राज्य निर्माण की मूल भावना की अनदेखी की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था से प्रदेश का आमजन प्रभावित है। शनिवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नववर्ष पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्त्‍ताओं के संबोधित किया और सरकार को घेरा। आरोप लगाए कि मंहगाई चरम पर है। भाजपा सरकार प्रदेश के नौजवानों को रोजगार देने में असफल हुई है।

कोराना महामारी से प्रदेश का हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं से कहा कि हमें एकजुट होकर कांग्रेस की मजबूती को कार्य करना होगा। हमें इस चुनौती का डटकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं का आह्वान किया कि बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों व सरकार की नाकामी को घर-घर तक पहुंचाए।

कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। आरोप लगाए कि आज प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। इस चुनावी वर्ष में कांग्रेस कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर भाजपा ने की नाकामी को सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महेश जोशी, मंजू तोमर, शोभा राम, ललित भद्री आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कांग्रेस ने सरकार पर तेज किया हमला, पूर्व सीएम हरीश रावत ने लगाए कई आरोप और पूछे ये