Move to Jagran APP

हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं : प्रीतम सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुंभ कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रीतम सिंह ने पार्टी में किसी भी गुटबाजी से इन्कार किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:08 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:08 AM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा रखना है या नहीं, यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुंभ कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने पार्टी में किसी भी गुटबाजी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिन सुझावों को रख रहे हैं, वे उनके निजी विचार हैं। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में विधायक, मंत्री भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी से पहले अपना घर देखना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि 'जिनके घर शीशे को होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं उछाला करते।'

loksabha election banner

प्रीतम सिंह ने कुंभ मेला तैयारी को लेकर हाईकोर्ट की फटकार को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि करोड़ों व्यक्तियों की श्रद्धा से जुड़े कुंभ पर्व की तैयारी को लेकर सरकार असफल साबित हुई है। महाकुंभ में हुए भ्रष्टाचार पर केंद्रीय मंत्री सवाल उठा चुके हैं।

प्रीतम व इंदिरा ने लिया तैयारी का जायजा

उधर, शुक्रवार को किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजभवन कूच कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजीव भवन में बैठक हुई। इसमें प्रीतम सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। प्रीतम सिंह ने पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्‍ता राजभवन कूच में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

13 सदस्यीय चार्जशीट कमेटी गठित

प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल की नाकामी और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस चार्जशीट तैयार करेगी। इसके लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नवप्रभात हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि चार्जशीट में सरकार की चार साल के कार्यकाल में नाकामी का विस्तृत ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसे जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सांगठनिक जिलों व विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Politics: राजभवन कूच से पूर्व सीएम हरीश रावत की दूरी, कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.