विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विधायक पर कार्रवाई को लेकर 31 अगस्‍त को धरना देगी कांग्रेस

By Edited By:
Published: Sun, 30 Aug 2020 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 04:56 PM (IST)

यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएगी।

भाजपा विधायक पर कार्रवाई को लेकर 31 अगस्‍त को धरना देगी कांग्रेस
भाजपा विधायक पर कार्रवाई को लेकर 31 अगस्‍त को धरना देगी कांग्रेस

देहरादून, राज्य ब्यूरो। यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएगी। विधानसभा सत्र में भी यह मुद्दा गूंजेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 31 अगस्त को प्रदेशव्यापी धरना देने की घोषणा की है। यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एक महिला के शारीरिक शोषण के आरोपों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विधायक को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसका पुरजोर विरोध होगा। 23 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भी पार्टी इस मामले में सरकार को घेरेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन 31 अगस्त को विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देगा। पार्टी के सभी जिला एवं महानगर कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। भाजपा सरकार में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। भाजपा के एक पूर्व संगठन महामंत्री पर भी एक महिला ने शोषण के आरोप लगाए, लेकिन पार्टी ने उसे दबाने का काम किया।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संपर्क में आए व्यक्तियों को तलाशना चुनौती, कार्यालय भी कल तक बंद 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।