विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला, मुकदमा दर्ज

By Vatsal GuptaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 21 Nov 2026 11:17 AM (IST)

देहरादून के एक स्पा सेंटर में पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला पर मिर्ची पाउडर से हमला कर मारपीट की गई। आरोपितों ने उसे जबरन स्पा सेंटर में खींचने का प्रयास किया; पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। स्पा सेंटर में अपने पति की जानकारी लेने गई गर्भवती महिला से साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने आँखो में मिर्ची पाउडर का स्प्रे कर स्पा सेंटर में ले जाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून के खुडबुडा निवासी पीड़िता साइमा ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह मंडी चौक के पास अमेनज़ स्पा सेंटर में अपने पति की जानकारी लेने गई थी, लेकिन स्पा सेंटर वालो ने पति की जानकारी देने से मना कर दिया।

आरोप है कि जब वह वापस आने लगी तो पार्किंग गेट पर काले रंग की कार आई और एक महिला व एक पुरुष ने उतरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता की आँखों में मिर्ची पाउडर स्प्रे कर दिया और जबरदस्ती खींचकर स्पा सेंटर में ले जाने लगे।

यही नहीं जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, वह तीन महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित नेहा समेत अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी, गढ़वाल के आईजी ने देहरादून SSP को जांच के दिए आदेश

यह भी पढ़ें- देहरादून में इगास पर्व की धूम, लोकनृत्य और भैलो से सजेगी पहाड़ की संस्कृति, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।