विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में इगास पर्व की धूम, लोकनृत्य और भैलो से सजेगी पहाड़ की संस्कृति, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:30 PM (IST)

उत्तराखंड में लोकपर्व इगास शुक्रवार को ढोल-दमाऊं की धुनों पर पारंपरिक नृत्य और भैलो खेलकर धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान राम के अयोध्या लौटने और गढ़वाल सेना की विजय से जुड़ी मान्यताओं के साथ देवोत्थान एकादशी के मांगलिक कार्यों की शुरुआत का भी प्रतीक है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में लोकपर्व इगास शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। दून में भी इसका उल्लास देखने को मिलेगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से इगास कार्यक्रम में ढोल दमाऊं की धुनों पर लोग पारंपरिक नृत्य के साथ भैलो खेलते नजर आएंगे।

82327098

पकोड़े-स्वाले के साथ ही कई पारंपरिक व्यंजन का स्वाद मिलेगा। लोक संस्कृति के लिए कार्य करने वालों को भी नवाजा जाएगा। शहीद स्मारक परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से इगास पर्व मनाया जाएगा। यहां पारंपरिक व्यजंनों की खुशबू बिखरेगी। इसके अलावा अखिल गढ़वाल सभा के सदस्य भी विभिन्न क्षेत्रों में इगास मनाएंगे।

82327097

ऐसा पर्व जहां नहीं होती आतिशबाजी

लोकपर्व इगास पर लोकनृत्य व भैलो खेला जाता है। पर्व की खास बात यह है कि आतिशबाजी करने के बजाय लोग रात के समय पारंपरिक भैलो खेलते हैं। पहले पहाड़ में लोग इसे भव्य रूप में मनाते थे लेकिन पलायन होने से शहरों में बसे लोग इस परंपरा को आगे भी काम रखें इसलिए शहरों में यह मनाने जाने लगा है। इस दिन मवेशियों के लिए भात, झंगोरा का पींडू (पौष्टिक आहार) तैयार किया जाता है।

इगास मनाने की यह है मान्यता

आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं के अनुसार, पहाड़ में एकादशी को इगास के नाम से जानते हैं। एक मान्यता के अनुसार भगवान राम के अयोध्या लौटने की सूचना गढ़वाल में 11 दिन बाद मिली थी। इसलिए यह पर्व दीपावली के 11वें दिन में मनाया जाता है।

एक अन्य मान्यता है कि दीपावली के समय गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल की सेना ने दापाघाट, तिब्बत का युद्ध जीतकर विजय प्राप्त कर दीपावली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल सेना अपने घर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें- इगास पर्व लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें- सीएम आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा



देवोत्थान एकादशी पर मांगलिक कार्य शुरू

देवउठनी अथवा देवोत्थान एकादशी पर मांगलिक कार्य आज से शुरू होंगे। इस दौरान विवाह, मुंडन, ग्रह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए भगवान विष्णुयोग निद्रा में चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी के बाद आज देवोत्थान एकादशी पर लोग भगवान विष्णु के साथ सभी देवों की आराधना भी करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।