विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास में सियासी रौनक

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 10:05 AM (IST)

प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के ...और पढ़ें

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खड़ूड़ी के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खड़ूड़ी के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन में नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के देहरादून स्थित आवास पर सियासी रौनक बढ़ गई है। शनिवार को तीरथ सरकार के मंत्रियों गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान खंडूड़ी ने मंत्रियों को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईमानदारी से कार्य करें। सरकारें तो आती-जाती रहती हैं। जनता सब समझती है कि कौन ठीक काम कर रहा है और कौन नहीं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने अपने राजनीतिक गुरू पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया था। बीते रोज तीरथ सरकार के मंत्रियों के शपथ लेने के बाद शनिवार को खंडूड़ी से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और बिशन सिंह चुफाल ने अलग-अलग मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि खंडूड़ी उनके आदर्श हैं। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें-पोर्टफोलियो पर होमवर्क, बंटवारे का इंतजार; मुख्यमंत्री अपने पास रखते हैं विभागों का ढेर या मंत्रियों को बनाएंगे साझीदार

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। जनता ही बनाती है और बिगाड़ती है। वह अर्श पर ले जाती है तो फर्श पर लाने में भी देर नहीं लगाती। उन्होंने कहा कि सभी लोग पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई राज्य में आम चुनाव की आशंका

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें