विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई राज्य में आम चुनाव की आशंका

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 08:28 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने अंदेशा जताया है कि भाजपा उत्तराखंड में आम चुनाव समय से पहले ...और पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत। फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने अंदेशा जताया है कि भाजपा उत्तराखंड में आम चुनाव समय से पहले करा सकती है। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट हरदा ने कहा कि भाजपा की उत्तराखंड में लोकप्रियता तेजी से कम हुई है। चुनावी वर्ष में जिस तरीके से मुख्यमंत्री बदला गया है, उससे आशंकाएं हैं कि भाजपा मुख्यमंत्री को उपचुनाव न लड़ाए, और समय से छह माह पहले ही राज्य को आम चुनाव में झोंक दे। उन्होंने कहा कि जिसतरह भाजपा में गुटबाजी सामने आई है, उससे उपचुनाव में हार का खतरा भाजपा के लिए मंडरा रहा है। उन्होंने सल्ट सीट पर उपचुनाव नहीं कराने का अंदेशा भी जताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हार के डर से ही निशंक और अजय भट्ट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। भाजपा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद और उससे पहले लोकप्रियता खो चुकी है। भाजपा में बढ़ती उठापटक की वजह से राज्य उपचुनाव की तरह नहीं, बल्कि आम चुनाव की तरफ बढ़ रहा है।

------------------

दून ऑटो रिक्शा यूनियन के चुनाव आज

दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री समेत 11 पदों के लिए आज चुनाव होंगे। सुबह मतदान होगा और शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शनिवार को संचालन समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष बीडी मैठाणी और मुख्य चुनाव अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि चुनाव पैनल पर लड़े जा रहे हैं और दो गुट मैदान में हैं। पहला गुट पंकज अरोड़ा जबकि दूसरा गुट खुरशीद अहमद का है। नामांकन के दौरान कुछ प्रत्याशियों का नामांकन अवैध पाकर उसे निरस्त कर दिया गया था। चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह एसजीआरआर स्कूल रेसकोर्स में होगा। 

यह भी पढ़ें- क्या आने वाली चुनौतियों के आधार पर तय होंगे पोर्टफोलियो

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें