Move to Jagran APP

आरआइ डकैती कांड: बदमाशों को लाने के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना

चर्चित आरआइ डकैती कांड में आरोपित मान सिंह व इलियास को देहरादून लाने के लिए वसंत विहार पुलिस की टीम दिल्ली के लिए रवाना भी हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 04:48 PM (IST)
आरआइ डकैती कांड: बदमाशों को लाने के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना
आरआइ डकैती कांड: बदमाशों को लाने के लिए पुलिस टीम दिल्ली रवाना

देहरादून, जेएनएन। चर्चित आरआइ डकैती कांड में आरोपित मान सिंह व इलियास का वसंत विहार पुलिस को बी वारंट मिल गया। न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय की अदालत ने दोनों को पेश करने का आदेश दिया। दोनों को देहरादून लाने के लिए वसंत विहार पुलिस की टीम सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना भी हो गई।

loksabha election banner

बता दें, बीते 26 मई को परिवहन विभाग के आरआइ आलोक कुमार के घर पड़ी डकैती में शामिल पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन दो आरोपितों के नामों का पता तब चला, जब ईश्वरन डकैती कांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इन दोनों मान सिंह उर्फ मन्नू निवासी सीलमपुर, दिल्ली व इलियास निवासी सुंदरनगरी थाना नंदनगरी, दिल्ली को शुक्रवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। दोनों इन दिनों वहां की मंडोली जेल में बंद हैं। शनिवार को दोनों से पूछताछ कर लौटे एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय की अदालत में बी वारंट के लिए आवेदन दाखिल कर दिया। अदालत ने बी वारंट देते हुए आदेश दिया कि दोनों को गुरुवार को उनकी कोर्ट में पेश किया जाए। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि दोनों को दिल्ली से देहरादून लाने के लिए वसंत विहार पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है।

रकम को लेकर संदेह अभी भी बरकरार

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने पूछताछ में बताया था कि आरआइ के घर 1.38 करोड़ रुपये की डकैती डाली थी। जब आरआइ की प}ी ने तहरीर में पांच लाख नकद और बीस लाख रुपये के आभूषण लूटे गए थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो मान सिंह और इलियास से पूछताछ के रकम दो करोड़ से अधिक की होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस अभी इसे लेकर कुछ भी बोलने से बच रही है।

यह भी पढ़ें: सीआइएसएफ अधिकारी के घर में चोरी का मामला, नौकरानी और उसके प्रेमी से पूछताछ

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि मान सिंह व इलियास का बी वारंट मिल गया है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां तक आरआइ के घर से लूटी गई रकम की बात है तो सभी पहलुओं की जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: आरआइ डकैती कांड के दो आरोपित दिल्ली में हुए गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.