Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़

    By Edited By:
    Updated: Thu, 26 Mar 2020 07:46 AM (IST)

    कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन ना करने वालों पर पुलिस और सख्ती दिखाएगी। लॉकडाउन के तीसरे दिन छूट की अवधि में दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही।

    ऋषिकेश में लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़

    ऋषिकेश, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन ना करने वालों पर पुलिस और सख्ती दिखाएगी। लॉकडाउन के तीसरे दिन छूट की अवधि में दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। शेष समय पुलिस के पहरे में सड़कों पर सन्नाटा रहा। कहीं कोई बेवजह बाहर दिखाई भी दिया तो उसके खिलाफ पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि लॉकडाउन जनता के लिए है मगर कुछ सिरफिरे लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। प्रदेश सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए सुबह सात से 10 बजे तक की छूट दी है, इस अवधि में सभी दुकानों पर भीड़ बनी रही छूट की अवधि समाप्त होने के बाद सड़कों पर धीरे धीरे सन्नाटा पसर गया। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ हल्का बल प्रयोग किया। परिवहन निगम अड्डे में दो दिन से प्रवासी उत्तराखंड वासियों की गढ़वाल वापसी के लिए भीड़ उमड़ी थी। बुधवार को यहां सन्नाटा देखा गया। करीब एक दर्जन लोग यहां टिहरी और हल्द्वानी जाने के लिए आए थे। पुलिस ने इन्हें यहां से लौटा दिया। नगर पालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि गुरुवार से नगर पालिका क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाई है। वार्ड के अनुसार लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। विदेशी बाहर निकले तो होटल स्वामी पर होगी कार्रवाई 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना मुनीकीरेती के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तपोवन क्षेत्र में तपोवन क्षेत्र के आम नागरिक तो घरों में कैद हैं। मगर, होटलों में रहने वाले विदेशी नागरिक रोड पर खुलेआम घूमकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। कहा कि यदि किसी होटल, आश्रम, गेस्ट हाउस व योग केंद्र में ठहरे विदेशी नागरिक लॉक डाउन के आदेश का अनुपालन नहीं करते तो संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    विदेशी पर्यटकों के सामने भोजन की समस्या 

    लॉक डाउन के साथ ही होटल संचालकों ने अपने स्टॉफ को छुट्टी दे दी है। ऐसे में विदेशी पर्यटकों के आगे भोजन की समस्या खड़ी हो गयी है। तपोवन क्षेत्र में ही ठहरे करीब चार सौ से अधिक विदेशी पर्यटक अब सिर्फ ब्रेड और बिस्किट आदि पर ही निर्भर हैं। विदेशी नागरिकों की इस स्थिति पर चौकी प्रभारी तपोवन विनोद कुमार ने तपोवन क्षेत्र में दो रेस्टोरेंट संचालकों से बात कर सुबह सात बजे से लेकर दस बजे के बीच पैकिंग करके भोजन उपलब्ध कराने के लिए बात की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इन दोनों रेस्टोरेंट संचालकों के मोबाइल नंबर होटल एसोसिएशन ग्रुप में सर्कुलेट कर दिया गया है। अब जिस किसी भी नागरिक को जो भी खाद्य सामग्री अगले दिन चाहिए वह रात को ही व्हाट्सएप के माध्यम से रेस्टोरेंट संचालक को अपनी डिमांड भेज सकता है।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: नवरात्र पर विकासनगर में फल और सब्जियां हुई महंगी, आम जन परेशान

    सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़ 

    थोक मंडी में बुधवार को सुबह सात बजे से ही सब्जी व फल खरीदने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। यहां भी सोशल डिस्टेंसिग का पालन करता कोई नहीं देखा गया। हालांकि मंडी समिति की ओर से मंडी गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग तथा सेनिटाइजर की व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए की गई थी। चिकित्सा जांच के बाद ही उपभोक्ताओं को मंडी में प्रवेश दिया गया। मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सब्जी व खाद्यान्न के संकट जैसी कोई बात नहीं है।

    यह भी पढ़ें: coronavirus: उत्तराखंड के गांव भी बेहद संवेदनशील स्थिति में, लॉकडाउन के बाद काफी संख्या में लौटे गांव

    comedy show banner
    comedy show banner