Move to Jagran APP

आरआइ डकैती कांड: मान, इलियास से मिली कई अहम जानकारी

आरआइ डकैती कांड के आरोपितों को लेकर वंसत विहार पुलिस नेदिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली।

By Edited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 09:37 AM (IST)
आरआइ डकैती कांड: मान, इलियास से मिली कई अहम जानकारी

देहरादून, जेएनएन। चर्चित आरआइ डकैती कांड के आरोपितों को लेकर वंसत विहार पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। टीम उस ठिकाने पर भी गई, जहां वारदात को अंजाम देने के बाद सभी ने एक साथ बैठकर रकम का बंटवारा किया था। सूत्रों की मानें तो आरआइ के घर से लूटी गई रकम की बरामदगी तो नहीं हो पाई है, लेकिन मान सिंह और इलियास से कुछ ऐसी जानकारियां मिली हैं जो आगे की विवेचना में काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

loksabha election banner

बता दें कि, बीती 26 मई को परिवहन विभाग के आरआइ आलोक कुमार के घर डकैती पड़ी थी। इस वारदात को कुल सात बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिसमें से पांच को अक्टूबर में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मोनू उर्फ मान सिंह उर्फ मन्नू निवासी सीलमपुर, दिल्ली और इलियास निवासी सुंदरनगरी थाना नंदनगरी, दिल्ली की गिरफ्तारी बीते 15 नवंबर को दिल्ली में हुई। 

बीते मंगलवार को दोनों को बी वारंट पर देहरादून लाया गया। यहां बुधवार को पुलिस ने दोनों को तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर ले लिया। वसंत विहार पुलिस की टीम बुधवार को ही दोनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों को साथ लेकर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी, लेकिन रकम के बारे में कुछ पता नहीं चला। 

संपत्ति और खातों की भी जांच 

पुलिस अब आरआइ डकैती कांड में गिरफ्तार सभी आरोपितों की संपत्तियों और बैंक खाते से हुए लेनदेन की पड़ताल रही है। खास कर वह संपत्ति तो आरआइ के घर डकैती के बाद बनाई गई। इसके साथ ही पुलिस आरोपितों के रिश्तेदारों तक के बैंक अकाउंट तक पहुंच गई है, जिससे हुए लेनदेन का ब्योरा जुटाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: आरआइ डकैती कांड: न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए मोनू और इलियास

देर रात दून पहुंची पुलिस 

मान सिंह और इलियास को लेकर वसंत विहार पुलिस शुक्रवार की देर रात देहरादून पहुंच गई। यहां दोनों को फिर से सुद्धोवाला जिला कारागार में दाखिल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पेटीएम प्रेसीडेंट की ससुराल में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.