विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रानीपोखरी पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित आरोपित को किया गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 29 Oct 2018 10:41 AM (IST)

रानीपोखरी पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने बीते माह गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।

रानीपोखरी पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित आरोपित को किया गिरफ्तार
रानीपोखरी पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित आरोपित को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, [जेएनएन]: रानीपोखरी पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी में संलिप्त इस आरोपित के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बीते माह गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।

बीती 14 सितंबर को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र उर्फ बाबू पुत्र शिवराम निवासी गली नंबर-एक, चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा ऋषिकेश तथा संजीव कुमार उर्फ सोनू पुत्र कृष्ण पाल निवासी गांव परसिया थाना बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के विरुद्ध शराब तस्करी में संलिप्त रहने पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जितेंद्र उर्फ बाबू को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि संजीव उर्फ सोनू गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लखनऊ, संभल, बदायूं, मुरादाबाद आदि जिलों में भी तलाश किया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि रविवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित संजीव कुमार उर्फ सोनू को गोपाल नगर तिराहा ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: तमंचे की नोक पर सेल्समैन से लूटे सवा लाख रुपये, फरार

यह भी पढ़ें: सस्ता लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपित गिरफ्तार