विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून में पुलिस ने दो चोरियों का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 04 Jun 2021 01:05 PM (IST)

क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया है। आरोपितों से चोरी ...और पढ़ें

क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया है।
क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश किया है। आरोपितों से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बुधवार को शास्त्री नगर में रहने वाले प्रमोद कुमार ने चोरी की तहरीर दी थी। जिसके अनुसार सुभाषनगर में उनका मकान निर्माणाधीन है।

वहां से 31 मई को किसी ने रूटर मशीन, हैंड कटर और कब्जे चोरी कर लिए। वहीं, कुछ दिन पहले आलोक शर्मा निवासी कैंट ने शिकायत की थी कि टर्नर रोड पर उनके चार साल से बंद पड़े मकान से जेवरात समेत काफी सामान चोरी हो गया है। इन मामलों की जांच के दौरान आरोपितों की पहचान शाहरुख, सौरभ और नासिर के रूप में हुई। तीनों मोरोवाला (क्लेमेनटाउन) में रहते हैं। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों ने चोरियों को अंजाम देना कबूल किया है। शाहरुख कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। आरोपितों के पास से चांदी के गिलास, सिक्के, रूटर मशीन, हैंड कटर आदि बरामद किए गए हैं। 

प्रेमनगर में चोरी की स्कूटी के साथ दो युवकों को पकड़ा

प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो युवकों को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष धनराज बिष्ट ने बताया कि दोनों को गुरुवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान विक्की आर्य निवासी विंग नंबर दो प्रेमनगर और आकाश निवासी विंग नंबर एक प्रेमनगर के रूप में हुई है। आरोपितों ने बताया कि स्कूटी अलग-अलग जगह से चोरी की गई।

----------------------------------

वरिष्ठ सहायक व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सुद्धोवाला जेल में तैनात वरिष्ठ कार्यालय सहायक धीरज शर्मा की मौत मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने जेल के एक वरिष्ठ कार्यालय सहायक व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार देर रात मृतक वरिष्ठ कार्यालय सहायक की पत्नी संध्या शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारी रविंदर राणा अपने साथियों के साथ मिलकर पति धीरज को लगातार परेशान कर रहे थे। 

इससे परेशान होकर पति ने बुधवार को जेल कार्यालय में जान दे दी। एसओ प्रेमनगर धनराज बिष्ट ने बताया कि सुसाइड नोट में राणा का नाम तो है, लेकिन दो अन्य का नाम शामिल नहीं है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर वरिष्ठ सहायक रविंदर राणा व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृत्यु की वजह हैंगिंग ही सामने आई है। मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट को जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें-साइबर ठग ने आइटीबीपी में उप निरीक्षक के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।