Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 13 Aug 2020 09:40 AM (IST)

    देहरादून जिले के थाना सहसपुर की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विकासनगर (देहरादून), जेएनएन। थाना सहसपुर की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाना सहसपुर में दस अगस्त को आवेश अंसारी निवासी ग्राम ढाकी के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमें एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि मामले की विवेचना दारोगा अक्षु रानी कर रही है। मंगलवार की रात में पुलिस टीम आरोपित को तलाश रही थी। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपित आवेश अंसारी कहीं जाने के लिए रामपुर पुल पर खड़ा है। जिस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। के अनुसार आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैस सिलेंडर चोरी में युवक गिरफ्तार

    सहसपुर थाना अंतर्गत कस्बे से रसोई गैस सिलेंडर चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। सहसपुर थाने में बुधवार को अब्दुल सलाम ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि मकान से एक युवक सिलेंडर चोरी कर रहा था। जिसे चोरी करते देखकर अब्दुल सलाम, शाहबान, जाबिर व इंतजार ने पकड़ लिया और सहसपुर थाने में पुलिस को सौंप दिया। आरोपित ने पुलिस को पहचान अमीर अहमद निवासी सहसपुर बताई है। एसएसआइ कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें: विकासनगर में देह व्यापार मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश, छेड़खानी के आरोपित को भेजा जेल

    मास्क न पहनने पर 320 लोग का किया चालान

    जिलाधिकारी के निर्देश पर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी ऐसे 320 व्यक्तियों के चालान किए गए। वहीं, जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी कर मास्क पहनने की स्थिति की पड़ताल की जाए। 

    यह भी पढ़ें: पौड़ी के यमकेश्वर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे