विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पौड़ी के यमकेश्वर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 11 Aug 2020 06:50 PM (IST)

यमकेश्वर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पौड़ी के यमकेश्वर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
पौड़ी के यमकेश्वर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

ऋषिकेश, जेएनएन। पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर किशोरी के पिता ने राजस्व पुलिस मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

राजस्व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप ने बताया कि घटना नौ अगस्त की है। उन्होंने बताया गंगा भोगपुर(यमकेश्वर) निवासी विजय पयाल(60 वर्ष) किसी तरह से किशोरी को बहला-फुसलाकर लालढांग ले गया था। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी और आरोपित को मेडिकल के लिए कोटद्वार ले जाया जा रहा है। 

गैस सप्लाई करने वाले युवक ने लगाई फांसी 

देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में गैस सप्लाई करने वाले एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि गगन कुमार निवासी सात नबर लाइन वसंत विहार आइटीबीपी सीमाद्वार में गैस सप्लाई का कार्य करता था। मृतक गगन घर में अपनी पत्नी और दो बच्चे (बेटे और बेटी) के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि गगन के ऊपर कर्जा होने के कारण वह पिछले 5-6 दिनों से तनाव में चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर किया अश्लील पोस्ट, पुलिस ने एक व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार

डीआइजी ने लिया जायजा 

पुलिस लाइन में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम स्थल, परेड और अतिथि के बैठने के लिए बनाए जा रहे स्थल के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को तुरंत पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर से हुई लूट में आइजी की कार का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों पर लटकी तलवार