विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने देशी शराब के साथ एक व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 29 Oct 2018 01:26 PM (IST)

सहसपुर पुलिस ने सभावाला रोड पर चेकिंग के दौरान स्कूटर सवार को 48 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचा।

पुलिस ने देशी शराब के साथ एक व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार
पुलिस ने देशी शराब के साथ एक व्‍यक्ति को किया गिरफ्तार

विकासनगर देहरादून, [जेएनएन]: सहसपुर पुलिस ने सभावाला रोड पर चेकिंग के दौरान स्कूटर सवार को 48 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचा। पुलिस ने निकाय चुनाव के मद्देनजर की जा रही चेकिंग में पकड़े गए आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की। 

वर्तमान में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत सहसपुर सभावाला रोड पर पुलिस संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। शनिवार की रात में की जा रही चेकिंग के दौरान एक स्कूटर सभावाला से सहसपुर की ओर से आता दिखाई दिया, जिसको शक होने पर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी में एक कट्टे में एक पेटी (48 पव्वे) देशी शराब बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान दीपक पुत्र तेजपाल सिंह मूल निवासी ग्राम दुगाना थाना छपरौली उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम सभावाला के रूप में बताई।

यह भी पढ़ें: 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार