विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में नाम बदलकर रह रहा था दुष्कर्म का आरोपित, ऐसा हुआ गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Fri, 04 Sep 2020 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 09:44 AM (IST)

दुष्कर्म करने का आरोपित आखिरकार हरियाणा से गिरफ्तार हो गया। पुलिस के अनुसार हरियाणा में वह नाम व पहचान बदल कर रह रहा था।

हरियाणा में नाम बदलकर रह रहा था दुष्कर्म का आरोपित, ऐसा हुआ गिरफ्तार
हरियाणा में नाम बदलकर रह रहा था दुष्कर्म का आरोपित, ऐसा हुआ गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। 13 साल की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित आखिरकार रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसकी करीब एक साल से तलाश कर रही थी। आरोपित मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी हरियाणा से हुई है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा में वह नाम व पहचान बदल कर रह रहा था। आरोपित की पहचान सिकंदर मंडल निवासी ग्राम दुर्गापुर, पोस्ट रुकनी, थाना बहादुरगंज, किशनगंज (बिहार) के रूप में हुई है। पेशे से दिहाड़ी मजदूर सिकंदर रायपुर की आंबेडकर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। बीते साल तीन अगस्त को वह किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह किशोरी को देहरादून रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने किशोरी के मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की भी धारा तरमीम कर दी। इसके बाद से सिकंदर का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस सिकंदर के बिहार स्थित मूल पते पर भी गई, लेकिन वहां पता चला के सिकंदर यहां एक साल से नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने उसके नाते-रिश्तेदारों से लेकर तमाम परिचितों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाल दिए। 

यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो प्रकरण में गिरफ्तार युवक में कोरोना की पुष्टि, एक रात हवालात में भी रहा था आरोपित

इस बीच जानकारी मिली कि सिकंदर इस समय हरियाणा के जुलाना कस्बे में छिपा हुआ है। इंस्पेक्टर रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि सुराग मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस टीम हरियाणा के लिए रवाना कर दी गई थी। जहां से उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को देहरादून लाया गया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे अस्थायी जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पुश्तैनी संपति को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाली में हड़कंप