विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय लिफ्ट देने वाले युवक से स्कूटी मोबाइल लूटा

Published: Wed, 11 Feb 2026 11:58 AM (IST)

देहरादून में जहरखुरानी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। 21 जनवरी को आशुतोष यादव को लिफ्ट मांगने वाले एक ...और पढ़ें

होश आने पर सहस्रधारा रोड से कुठालगेट क्षेत्र में मिला युवक। प्रतीकात्मक

होश आने पर सहस्रधारा रोड से कुठालगेट क्षेत्र में मिला युवक। प्रतीकात्मक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून में जहरखुरानी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। आइटी पार्क चौकी क्षेत्र में एक युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी और लूट का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति की ओर से नशीला पदार्थ सुंघाकर स्कूटी और मोबाइल फोन गायब करने की आशंका जताई जा रही है।

पीड़ित आशुतोष यादव निवासी कृष्णा विहार ने आइटी पार्क चौकी प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि बीते 21 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी स्कूटी से कैनाल रोड होते हुए काठबंगला पुल के रास्ते सहस्रधारा रोड जा रहे थे। इसी दौरान लोहे के पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे सहस्रधारा की ओर जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

पीड़ित के अनुसार, रास्ते में उक्त व्यक्ति ने सहस्रधारा वाइन शाप तक छोड़ने की बात कही। पेट्रोल भरवाने के बाद वह उसे वाइन शाप तक छोड़कर वहीं स्थित कैंटीन में चले गए। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है कि वह कैसे और किन परिस्थितियों में अगली सुबह कुठालगेट चौकी पहुंचे। जब होश आया तो उनकी स्कूटी और मोबाइल फोन दोनों गायब थे।

पीड़ित का कहना है कि आशंका है कि उसे किसी नशीले पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया, जो जहरखुरानी गिरोह की कार्यशैली से मेल खाता है। पीड़ित ने पुलिस से स्कूटी और मोबाइल का शीघ्र पता लगाने और उनके दुरुपयोग को रोकने की मांग की है। यह मामला पुलिस के लिए भी जहरखुरानी गिरोह की चुनौती है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में जहरखुरानी और नकबजनी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें- दिल्ली से लौट रहा यूपी का युवक जहरखुरानी का शिकार, रोडवेज बस से उतारकर फेंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।