विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, राज्य की विकास यात्रा और धामी सरकार के काम को सराहा

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:31 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य की विकास यात्रा, अटल जी के योगदान और डबल इंजन सरकार के कार्यों की सराहना की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो जागरण, देहरादून। उत्तराखंड के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आपको, आपकी सरकार और देवभूमि के सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। ये सुखद संयोग है कि ये अवसर इस बार दीपावली के अगले दिन आया है।

मैं सबसे पहले, राज्य के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। यह वर्षगांठ देवभूमि की विकास यात्रा, राज्य के लोगों के अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और अनवरत प्रगति के संकल्प को नमन करने का अवसर है।

नौ नवंबर 2000 को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। ढाई दशक पूर्व जिन आकांक्षाओं के साथ इस राज्य का गठन हुआ था, आज उत्तराखंड उन्हें साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कुछ वर्षों पूर्व बाबा केदार के चरणों से मैने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। आज यहां के लोगों के परिश्रम और संकल्प उस विश्वास को साकार कर रहे हैं।

विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार ने कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। एक दशक में राज्य की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत विस्तार हुआ है।

जो क्षेत्र कभी दुर्गम और दुरुस्त माने जाते थे आज वे विकास और सुविधाओं से जुड़े हैं। बीते वर्षाें में उत्तराखंड ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड का प्रत्येक गांव, परिवहन व युवा देश के अवसरों से जुड़े, इसी संकल्प के साथ हम विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में अमित शाह के पोस्टर पर पोती काली स्याही, कांग्रेस कार्यकर्ता नामजद

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।