देहरादून में अमित शाह के पोस्टर पर पोती काली स्याही, कांग्रेस कार्यकर्ता नामजद
देहरादून में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले उनके पोस्टर पर काली स्याही से अपशब्द लिखे गए। इस मामले ...और पढ़ें
-1766894522137_v-1794072329553_m.webp)
HighLights
गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर पर काली स्याही पोती गई।
कांग्रेस कार्यकर्ता स्वाति नेगी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा।
जागरण संवाददाता, देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दून में जगह-जगह लगाए गए पोस्टर पर बुधवार को काली स्याही से अपशब्द लिखे गए। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता स्वाति नेगी को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गृहमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही राजपुर रोड समेत कई जगह पोस्टर पर अपशब्द लिखे गए थे। इस मामले में एसआइ संदीप कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते दून में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे।
राजपुर रोड और उसके आसपास लगे बैनर, पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ता स्वाति नेगी समेत अन्य लोगों ने एस्लेहाल से दिलाराम चौक और राजपुर रोड पर गृहमंत्री समेत अन्य के पोस्टर पर काली स्याही पोतकर अपशब्दों का प्रयोग किया।
शहर कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की छवि धूमिल करने और राजकीय संपत्ति को नुकसाने पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।