विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने की संभावना

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:48 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं, जिसमें केदारनाथ और बदरीनाथ प्रमुख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी 20-30 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड आ सकते हैं।

  2. केदारनाथ और बदरीनाथ दौरे की सबसे अधिक संभावना है।

  3. संभावित दौरे के लिए तैयारियां शुरू, आधिकारिक पुष्टि नहीं।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी माह 20 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड आ सकते हैं। इसके लिए तैयारियां भी चल रही हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री केदारनाथ, बदरीनाथ या फिर टिहरी आ सकते हैं।

यद्यपि, सबसे अधिक संभावना उनके केदारनाथ व बदरीनाथ में आने की बन रही है। प्रधानमंत्री अमूमन नवरात्र व दीपावली के आसपास उत्तराखंड आते रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दृष्टिगत इन दोनों स्थानों पर तैयारियां भी शुरू हो गई है। प्रदेश भाजपा संगठन भी इस दौरे को लेकर उत्सुक है। यद्यपि, शासन स्तर से उनके दौरे की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- बांसुरी स्वराज ने देहरादून में परखी भाजपा की सियासी ताकत, 2027 चुनाव की तैयारी

यह भी पढ़ें- नवरात्र के लिए देहरादून में नया यातायात प्लान: पलटन बाजार बना जीरो जोन, जाम से बचने के लिए इन निर्देशों का करें पालन