विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवम की शानदार पारी के दम पर जीता पिथौरागढ़ वॉरियर्स

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 12:39 PM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 06:00 AM (IST)

शिवम के शानदार 92 रन की बदौलत पिथौरागढ़ वॉरियर्स ने चमोली चार्जर्स को 61 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में ...और पढ़ें

शिवम की शानदार पारी के दम पर जीता पिथौरागढ़ वॉरियर्स
शिवम की शानदार पारी के दम पर जीता पिथौरागढ़ वॉरियर्स

देहरादून, [जेएनएन]: शिवम के शानदार 92 रन की बदौलत पिथौरागढ़ वॉरियर्स ने चमोली चार्जर्स को 61 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में पौड़ी पैंथर्स ने दून द्रोणाज को सात विकेट से शिकस्त दी। 

रेंजर्स ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में पहला मुकाबला पिथौरागढ़ व चमोली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने शिवम नाबाद 92 व शुभम 45 के दम पर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। चमोली की ओर से मयंक मिश्रा ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की टीम 18.4 ओवर में 175 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से मयंक मिश्रा ने सर्वाधिक 77 रन की पारी खेली। पिथौरागढ़ की ओर से शाहबाज ने चार विकेट हासिल किए। दूसरे मुकाबले में दून द्रोणाज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में निखिल गंगटा 46 व फतेह सिंह 32 रनों की बदौलत 147 रन बनाए।

पौड़ी की ओर से शिवम सैनी ने तीन विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए पौड़ी ने शिवम सिंह 44, कुणाल चंदेला 40 के दम पर सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दून की ओर से परविंदर सिंह ने दो विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचेगा यूरोप का प्राचीन खेल लॉन बाल, जानिए खासियत..

यह भी पढ़ें: एसजीआरआर को हराकर रेड बुल कैंपस क्रिकेट का विजेता बना आइटीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।