विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फणींद्रनाथ शर्मा का कार्यकर्ताओं को मंत्र: बूथ सशक्तीकरण से मिलेगी भाजपा को जीत

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:47 AM (IST)

भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने देहरादून में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ सशक्तीकरण को आगामी चुनावों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। बूथ जितना मजबूत होगा, आगामी चुनाव में पार्टी की जीत की राह उतनी ही आसान होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों के सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

सोमवार को भाजपा महानगर की ओर से कैंट, राजपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सशक्तीकरण एवं महामंत्री संगठन के परिचय को लेकर बैठकें आयोजित की गईं। फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह कामाख्या देवी की भूमि से आए हैं और हरियाणा में संगठन के लिए काम करने के बाद उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण से हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथों को मजबूत करें और संगठन के कार्यों को गति दें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पिछले वर्षों में अपनी मेहनत से विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाई है। इसी एकजुटता और परिश्रम के दम पर आगामी चुनाव में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

बैठक में कैंट विधायक सविता कपूर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, सुनील शर्मा, राजेश कंबोज, संकेत नौटियाल, विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, आशीष शर्मा, राहुल चौहान, पंकज शर्मा, राहुल लारा, पूनम शर्मा समेत पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में बर्थडे मनाकर लौट रहे युवकों की कार ने मचाया उत्पात, स्कूटी को मारी टक्कर; स्थानीय लोगों ने पीटा

यह भी पढ़ें- देहरादून में 36 हजार नए मतदाता जुड़े, 32 हजार के कटे नाम... यहां बढ़े सबसे ज्यादा वोटर