उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सामान्य, कंपनियों ने की पैनिक बाइंग से बचने की अपील
तेल विपणन कंपनियों ने उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सामान्य और निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों को आश्वस्त किया है। कंपनियों ने कहा कि प्रदेश में सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य और निर्बाध रूप से जारी है तथा कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि राज्य में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर है।
टर्मिनलों और डिपो से लेकर पेट्रोल पंपों तक पूरी सप्लाई चेन सुचारु रूप से काम कर रही है। सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार पुनःपूर्ति भी की जा रही है।
तेल कंपनियों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है और पूरे राज्य में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में ईंधन को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस का संग्रह न करें और सामान्य खपत व्यवहार बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि ईंधन उपलब्धता से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़ें- सिलिंडर पर लिखे A, B, C, D का क्या है असली मतलब? लिखे इन गुप्त कोड्स को तुरंत पहचानें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
यह भी पढ़ें- इंजीनियर प्रधान के प्रयास से हरिद्वार के 214 घरों में जल रहे बेफिक्री के चूल्हे, गैस संकट का निकला समाधान
