विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिलिंडर पर लिखे A, B, C, D का क्या है असली मतलब? लिखे इन गुप्त कोड्स को तुरंत पहचानें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Published: Sun, 17 May 2026 09:47 PM (IST)

एलपीजी सिलेंडरों पर लिखे कोड (A, B, C, D और संख्याएं) उनकी सुरक्षा और उपयोग की अवधि बताते हैं। उपभोक्ताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एलपीजी सिलिंडरों पर अंकित नंबर बताएंगे कितना सुरक्षित

  2. उपभोक्ता ध्यान दें, उनके पास कहीं एक्सपायर सिलिंडर तो नहीं

  3. सिलिंडर पर लिखे कोड से करें पहचान, फिर घर पर करें प्रयोग

जागरण संवाददाता, कानपुर। सिलिंडरों पर लिखे एबीसीडी व नंबर उनके सुरक्षित होने तथा प्रयोग के लायक होने का प्रमाण है। इस पर लिखे कोड यूं ही नहीं होते है। इन सभी का अर्थ होता है। अगर किसी सिलिंडर पर ए 25 लिखा है तो इसका अर्थ होगा की वह एक्सपायर हो चुका है। इसका प्रयोग खतरनाक हो सकता है। हर सिलिंडर में लिखा कोड उसके प्रयोग का महीना व वर्ष बताता है।

सिलिंडरों के लिए लंबी लाइनों में उपभोक्ता इस बात का ध्यान जरूर रखें की कहीं उनको एक्सपायर सिलिंडर तो नहीं थमा दिया जा रहा है। वे जल्दबाजी में इसे घर ले आए तो दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। उपभोक्ता एलपीजी सिलिंडर लेते समय सिलिंडर की जांच जरूर करें, इस पहलू पर ध्यान देने के साथ यह भी देखें की सिलिंडर में रिसाव तो नहीं हो रहा है।


एलपीजी सिलिंडरों का कब तक प्रयोग सुरक्षित है, इसके लिए वर्ष व महीना निर्धारित किया गया है। यह समयावधि पूरी होने के बाद सिलिंडर सुरक्षा व मजबूती की जांच की जाती है। सिलिंडर पर लिखी समयावधि समाप्त होने पर इसे जांच के लिए भेज दिया जाता है। एलपीजी सिलिंडर पर अंग्रेजी के चार अल्फाबेड ए,बी,सी डी लिखे होते हैं। इनके साथ दो अंकों की संख्या भी होती ही ।तीन माह के लिए एक अल्फाबेड होता है। इसके साथ दर्शाई गई संख्या यह दर्शाती है कि सिलिंडर को कब तक प्रयोग किया जा सकता है।

किसी सिलिंडर पर बी-28 लिखा है तो इसका अर्थ है कि इसका प्रयोग अप्रैल से 2028 तक प्रयोग किया जा सकता है। यह कोड सिलिंडर को पकड़ने के गोल हैंडल व उसे सिलिंडर से जोड़ने वाली लोहे पट्टी पर लिखा होता है। एलपीजी वितरक संघ के संरक्षक भारतीश चंद्र मिश्रा बताते हैं कि डिलीवरी के समय सिलिंडर पर लिखे कोड को जांच लें।

 

कोड (Code) महीने (Months) तिमाही (Quarter) सुरक्षा स्थिति
A जनवरी, फरवरी, मार्च पहली तिमाही (Q1) ✅ सुरक्षित
B अप्रैल, मई, जून दूसरी तिमाही (Q2) ✅ सुरक्षित
C जुलाई, अगस्त, सितंबर तीसरी तिमाही (Q3) ✅ सुरक्षित
D अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर चौथी तिमाही (Q4) ✅ सुरक्षित

* नोट: कोड के बाद लिखे अंक (जैसे 26) वर्ष को दर्शाते हैं। यदि वर्ष बीत चुका है, तो सिलिंडर एक्सपायर है।