विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सुबह राहत, दोपहर को गर्मी पकड़ रही रफ्तार

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Published: Tue, 19 May 2020 11:48 AM (IST)

देहरादून हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के साथ ही पहाड़ों में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। प्रदेश में रुड़की ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सुबह राहत, दोपहर को गर्मी पकड़ रही रफ्तार
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सुबह राहत, दोपहर को गर्मी पकड़ रही रफ्तार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में पारा अब कुलांचे भरने लगा है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के साथ ही पहाड़ों में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। प्रदेश में रुड़की सबसे गरम रहा, यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में चटख धूप निकल रही है। ऐसे में पारा निरंतर उछाल मारने लगा है। साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। 

गति दिवस सोमवार को भी देहरादून में सुबह के समय हल्के बादल छाये रहने से उम्मीद जागी, लेकिन दोपहर होते-होते पारे ने रफ्तार पकड़ ली। दोपहर को तेज गर्मी ने बेहाल किया। मसूरी में भी पारा 25 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। रात के समय उमस से भी लोग परेशान दिखे।

दूसरी ओर देर शाम उत्तरकाशी जिले में आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया है और अलग-अलग स्थानों पर पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बादल छाए रहे, लेकिन अन्य क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप बेचैन करने वाली है। देहरादून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि हरिद्वार में यह 38 डिग्री के आसपास है। 

वहीं, रुड़की में पारा रफ्तार पकड़ चुका है। यहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा मैदानों के साथ ही पहाड़ भी चढ़ेगा। अभी उत्तराखंड में बारिश की संभावना नहीं बन रही है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम साफ होते ही उछलने लगा पारा, अभी नहीं मिलेगी राहत

मटके और सुराही की बढ़ी मांग 

गर्मी बढ़ने के साथ ही मटके और सुराही की मांग भी बढ़ने लगी है। दून में सड़क किनारे मटके बेचने वालों के पास भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने से बाजारों में कूलर व पंखे की खरीददारी करते भी लोग नजर आने लगे हैं। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से मिलेगी राहत, धूप लेगी लोगों की परीक्षा