विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुबिन की आवाज ने फिजा में भरी रूमानियत, झूमे दर्शक Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 02 Nov 2019 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 07:23 AM (IST)

सांस्कृतिक संध्या में अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में जगह बानने वाले जुबिन नौटियाल का जादू सबके सिर चढ़कर बोला।

जुबिन की आवाज ने फिजा में भरी रूमानियत, झूमे दर्शक Dehradun News
जुबिन की आवाज ने फिजा में भरी रूमानियत, झूमे दर्शक Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। वीर शहीद केसरी चंद के 100वें जन्मोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुरों की बयार बही। बॉलीवुड के गानों से लेकर उत्तराखंड के लोक गीतों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में जगह बानने वाले जुबिन नौटियाल का जादू उनके सिर चढ़कर बोला। उन्होंने भी अपने चाहने वालों को् निराश नहीं किया। 

फिल्म कबीर सिंह के गीत 'तुझे कितना चाहने लगे..' के जरिए उन्होंने फिजा में रूमानियत भर दी। फिल्म मरजावां के गीत 'तुम ही आना..'को भी लोगों ने खुद पसंद किया। जुबिन ने पहाड़ी गीत 'ओ साथी ओ साथी ओ साथी तेरी चिट्ठी पतरी आई ना..' भी गाया। जुबिन के अलावा सीताराम चौहान, दक्ष चौहान, धर्मेंद्र परमार, सनी दयाल, अरविंद राणा, मनोज सागर ने भी लोक गीतों की प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, राजेश शुक्ला, मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार,युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मोनी, जौनसार बावर महासभा के अध्यक्ष मुन्ना सिंह राणा, रामशरण नौटियाल, भरत चौहान, विपिन जोशी आदि उपस्थित रहे। जिन्होंने वीर शहीद केसरी चंद के योगदान को याद किया। देशभक्ति की प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उधर, इस उपलक्ष्य में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की देवभूमि एकेडमी प्रथम व देहरादून की नौटियाल एकेडमी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 

यह भी पढ़ें: अभिनेता विवेक ओवराय का दून आने को बार-बार करता है मन, जानिए वजह

मुख्यमंत्री ने किया स्मरण 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को वीर शहीद केसरी चंद की जयंति पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जब आजाद हिंद  फौज की स्थापना की तो उत्तराखंड से अनेक वीरों ने इसकी सदस्यता लेकर देश रक्षा का प्रण लिया। इन वीर सपूतों ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति दी। इस दौरान सीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस व शहीद दुर्गामल की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। विधायक गणेश जोशी व खजान दास भी उनके साथ थे। 

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेत्री उर्वशी को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म मचाएगी धमाल