Move to Jagran APP

मिशन 2022: उत्तराखंड कांग्रेस ने बैठक कर बड़ा आंदोलन छेड़ने को भरी हुंकार

कांग्रेस ने मिशन 2022 के मद्देनजर हुंकार भरी है। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस उपाध्यक्षों की बैठक में कई मुद्दों को लेकर सरकारों के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

By Edited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 08:44 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 09:41 PM (IST)
मिशन 2022: उत्तराखंड कांग्रेस ने बैठक कर बड़ा आंदोलन छेड़ने को भरी हुंकार
मिशन 2022: उत्तराखंड कांग्रेस ने बैठक कर बड़ा आंदोलन छेड़ने को भरी हुंकार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस ने मिशन 2022 के मद्देनजर हुंकार भरी है। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षों की बैठक में पेट्रोल-डीजल समेत पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और परिवहन किराए में वृद्धि के खिलाफ केंद्र और राज्य की सरकारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। अगले विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा वक्त शेष नहीं रह गया। प्रदेश की सत्ता में वापसी को लेकर कांग्रेस की छटपटाहट उपाध्यक्षों की करीब पांच घंटे चली बैठक में साफ दिखी। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में सुबह करीब 11 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें 22 में से 13 उपाध्यक्षों ने शिरकत की। बैठक में कुल तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पार्टी ने राहुल गांधी से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पारित किया। अन्य प्रस्ताव में प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में जनता के बीच किए गए कार्य के लिए उनका आभार जताया गया। 

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ी कीमतें और प्रदेश सरकार से बस व परिवहन किराए में वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। यह तय किया गया कि इसके विरोध में आंदोलन जारी रखा जाएगा। बंद पड़ी उत्तरकाशी जिले की लोहारी-नागपाला जल विद्युत परियोजना, मनेरी-भाली परियोजना के साथ-साथ अन्य जल विद्युत परियोजनाओं पर तत्काल कार्य शुरू करवाने की मांग का प्रस्ताव पारित हुआ। 

प्रवासियों को पांच लाख रुपये की मदद देने की पैरवी भी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आम जन को राहत पहुंचाने को सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के फैसले साफ संकेत दे रहे हैं कि उसकी विदाई तय है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार के फैसलों से जनता परेशान है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

एकजुट होकर इसका जवाब देना होगा। 22 में 13 उपाध्यक्ष रहे मौजूद बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, डॉ महेंद्र पाल सिंह, विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह नेगी, गणेश गोदियाल, रामयश सिंह, जोत सिंह बिष्ट, आर्येद्र शर्मा, हेमंत बगड़वाल, सरोजनी कैंतुरा, नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और नारायण पाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, पेट्रोल-डीजल में वृद्धि का किया विरोध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.