Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, पेट्रोल-डीजल में वृद्धि का किया विरोध

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jul 2020 10:18 PM (IST)

    उत्तराखंड में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जनता केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है।

    उत्तराखंड में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, पेट्रोल-डीजल में वृद्धि का किया विरोध

    देहरादून, जेएनएन। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। केंद्र सरकार आम जनता को महंगाई के बोझ तले दबा रही है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी समेत अन्य जगहों पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। राजधानी देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र, चकराता रोड पर साकेत फिलिंग स्टेशन, आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन, यूनिवर्सल पेट्रोल पंप और जीएमएस रोड पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। 

    लगातार वृद्धि केंद्र की गलतियों का नतीजा 

    वहीं, ऋषिकेश में भी महानगर कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में बैठक के पश्चात लक्ष्मण झूला मार्ग स्थित दो पेट्रोल पंप में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेट्रोल पंपों में पहुंच रहे लोगों को बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूल्य वृद्धि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। 

    नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सबसे न्यूनतम स्तर पर हैं। बावजूद इसके भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। इस अवसर पर एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव मदन मोहन शर्मा, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा, नगर निगम पार्षद राकेश मियां, राधा रमोला, विवेक तिवारी, विमला रावत, वीरेंद्र सजवाण आदि मौजूद थे। 

    उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खारोला, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु जोशी, नगर निगम पार्षद मनीष शर्मा, भगवान सिंह पंवार, दीपक जाटव, एकांत गोयल, दीपक धामंदा आदि मौजूद थे।

    टिहरी में कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना 

    टिहरी जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के पास बैठकर सांकेतिक धरना दिया। नई टिहरी कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। उसके बावजूद भी हमारे देश में पेट्रोल डीजल लगातार महंगा हो रहा है केंद्र सरकार जनता को महंगाई के बोझ में दबा रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, पंकज रतूड़ी, मुशर्रफ अली आदि मौजूद रहे। 

    उत्तरकाशी में शारीरिक दूरी का ध्यान रख दिया धरना 

    वहीं, उत्तरकाशी जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में उत्तरकाशी मुख्यालय सहित ज्ञानसू, गणेशपुर और मातली के पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर 10-10 लोगों की टोलियां बनाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए पर्चों को पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों को दिया। 

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले, पिंजरे में कैद है राज्य की भाजपा सरकार

    इसके अलावा जनपद मुख्यालय नगरपालिका क्षेत्र में विकराल होती कूड़े की समस्या पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में तांबाखाणी के पास सरकार के खिला धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि इस परिपेक्ष्य में कांग्रेस पार्टी और नगरपालिका अध्यक्ष के साथ ही सभासदों ने कई शासन-प्रशासन से मांग की गई है। नगरपालिका को कूडा निस्तारण के लिए जमीन और धनराशि उपलब्ध करवाए जाने का ज्ञापन और मौखिक वार्ता की गई। पर स्थिति अब भी जस की तस है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल सहित कई थे।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी हावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिग्गज नेताओं पर साधा निशाना