विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड आयुष UG: 553 सीटों पर प्रवेश का सुनहरा मौका, 20 तक करें आवेदन

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:30 AM (IST)

नीट-यूजी 2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जिसके बाद 21 नवंबर को मेरिट सूची जारी होगी और 23-24 नवंबर को सीटें आवंटित की जाएंगी।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 553 आयुष-यूजी सीटें उत्तराखंड में अभी भी खाली हैं।

  2. मापअप काउंसलिंग के लिए 20 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करें।

  3. मेरिट सूची 21 नवंबर को, सीट आवंटन 23-24 नवंबर को।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में आयुष-यूजी में प्रवेश के लिए अभी 553 सीटें खाली हैं। इन पर दाखिले के लिए उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने मापअप काउंसलिंग शुरू कर दी है। नीट-यूजी 2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थी 20 नवंबर तक आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। रिक्त सीटों में 495 राज्य और 58 आल इंडिया कोटे की हैं।
काउंसलिंग के लिए 21 नवंबर को मेरिट सूची जारी होगी। इसके बाद 23 नवंबर को आरक्षित वर्ग और 24 नवंबर को अनारक्षित राज्य कोटे व ऑल इंडिया कोटे के अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को हर्रावाला स्थित उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्वयं उपस्थित होना होगा।

राज्य कोटे की 495 सीटों का 23 व 24 नवंबर को आवंटन

आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 25 नवंबर दोपहर एक बजे है। इस काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे, जिन्हें पहले और दूसरे चरण में सीट नहीं मिली या सीट आवंटित होने के बावजूद निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। पहले किसी कॉलेज में दाखिला ले चुके अभ्यर्थी तभी आवेदन कर सकेंगे, जब वे संबंधित कालेज के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय में अपनी सीट सरेंडर कर चुके हों।

यह भी पढ़ें- Kanpur OPD 18 Nov: उन्नाव समेत कई जिलों के अस्पतालों का ओपीडी शेड्यूल, देखें डॉक्टरों के नाम, विभाग और समय

नकद भुगतान नहीं होगा 

आयुष केंद्रीय काउंसलिंग समिति की ओर से अयोग्य घोषित अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, नीट स्कोरकार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रतियां लेकर काउंसलिंग में पहुंचना होगा। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। सिक्योरिटी समेत निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चार साल के मासूम ने खेल-खेल में निगला लॉकेट, पांच दिन गले में अटका रहा; आगरा में डॉक्टरों ने बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।