विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS में दाखिले का आखिरी मौका, 37 सीट के लिए करें आज ही अप्लाई

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:58 AM (IST)

उत्तराखंड के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की खाली 37 सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. निजी मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 37 खाली सीटों पर काउंसलिंग शुरू।

  2. पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 6 नवंबर शाम 5 बजे।

  3. नीट यूजी-2026 क्वालीफाई अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में पात्र।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली एमबीबीएस और बीडीएस सीटें भरने के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी छह नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा करने और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार, सात नवंबर को सीट आवंटन होगा। आवंटित कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 नवंबर है।

आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर करना होगा। एमबीबीएस की 31 खाली सीटों में 18 राज्य कोटे की हैं। इनमें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की एक, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की 11 और गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज की छह सीटें शामिल हैं।

एसजीआरआर में प्रबंधन कोटे की आठ और गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज में चार सीटें खाली हैं। एसजीआरआर में एनआरआई कोटे की एक सीट भी रिक्त है। बीडीएस की राज्य कोटे की छह सीटों में तीन सीमा डेंटल कॉलेज और एक उत्तरांचल डेंटल कालेज में है। उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में प्रबंधन कोटे की दो सीटें भी खाली हैं।

छह नवंबर शाम पांच बजे तक पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार, नीट यूजी-2026 क्वालीफाई करने वाले पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। पहले के चरणों में पंजीकरण के बाद भी सीट नहीं पाने वाले और अब तक पंजीकरण नहीं कराने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राज्य या अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग में सीट आवंटित होने के बाद प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। पहले भरी गई कॉलेजों की पसंद मान्य नहीं होगी। सभी को नए सिरे से च्वाइस फिलिंग करनी होगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले देहरादून में पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी का छापा, 92 लाख रुपये कराए जमा

एमबीबीएस की 31 और बीडीएस की छह सीटों के लिए काउंसलिंग शुरू

पहले पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को भी निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा कर नई पसंद भरनी होगी। जिनकी धरोहर राशि पहले जब्त नहीं हुई है, उन्हें इसे दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं है। पंजीकरण और धरोहर राशि सहित कुल 4500 रुपये आनलाइन जमा करने होंगे। सीट मिलने के बाद प्रवेश नहीं लेने पर धरोहर राशि जब्त होगी और नियमानुसार अभ्यर्थी अगले एक वर्ष तक नीट यूजी काउंसलिंग से वंचित हो सकता है। विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbumu.ac.in देखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।