विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी को छोड़ दुबई में कर ली दूसरी शादी, पहली पत्‍नी ने दर्ज कराया मुकदमा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 23 Jun 2021 04:05 PM (IST)

देहरादून के मियांवाला निवासी एक व्यक्ति पर पहली पत्नी के रहते हुए दुबई में दूसरी शादी करने का आरोप है। ...और पढ़ें

मियांवाला निवासी एक व्यक्ति पर पहली पत्नी के रहते हुए दुबई में दूसरी शादी करने का आरोप है।
मियांवाला निवासी एक व्यक्ति पर पहली पत्नी के रहते हुए दुबई में दूसरी शादी करने का आरोप है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मियांवाला निवासी एक व्यक्ति पर पहली पत्नी के रहते हुए दुबई में दूसरी शादी करने का आरोप है। पहली पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार, केदारपुरम निवासी रश्मि रावत ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2019 में संतोष रावत से हुई थी। शादी के लिए संतोष दुबई से एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। आरोपित ने शादी के एक महीने बाद ही रश्मि के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। छुट्टी समाप्त होने पर वह अपनी नौकरी पर चला गया। दुबई जाने के बाद संतोष ने रश्मि से कोई संपर्क नहीं रखा।

15 अक्टूबर 2019 को जब रश्मि ने संतोष को फोन किया तो वहां से एक महिला ने कहा कि संतोष सो रहा है। छानबीन करने व व्यक्ति के स्वजनों से पूछने पर पता लगा कि संतोष दुबई में एक महिला के साथ रहता है। आरोपित के स्वजनों ने रश्मि से कहा कि संतोष दुबई में मकान ले रहा है और उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। अगर वह अपने पति को पैसे भेज देगी तो तभी संतोष उसे अपने साथ ले जाएगा। नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति संतोष रावत, सास मीरा रावत, ससुर रामपाल सिंह, जेठ राकेश मोहन, जेठानी लक्ष्मी रावत व ननद किरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

------------------------ 

किंक्रेग मार्ग पर मिला व्यक्ति का शव

लाइब्रेरी-किंक्रेग मार्ग पर सोमवार रात इंडेन गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति के अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश (42) निवासी हुसैनगंज के रूप में हुई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद चल सकेगा। स्वजनों से भी जानकारी हासिल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-पिता बच्चों को अकेला छोड़ घर से भागा, मां की पांच साल पहले हो चुकी मौत; एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने किया रेस्क्यू

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें