विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर राशन कार्ड में है गलती तो परेशान मत होइए, आपके पास सुधार का एक और मौका

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 17 Sep 2019 01:53 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 08:45 PM (IST)

जिला आपूर्ति विभाग राशन कार्ड धारकों के ब्योरे का सत्यापन करेगा। जिन लोगों की जानकारी में अंतर सामने आएगा उन्हें शुद्धिकरण का एक मौका दिया जाएगा।

अगर राशन कार्ड में है गलती तो परेशान मत होइए, आपके पास सुधार का एक और मौका
अगर राशन कार्ड में है गलती तो परेशान मत होइए, आपके पास सुधार का एक और मौका

देहरादून, जेएनएन। अधिकांश राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। कई बार देखा जाता है कि लोगों के राशन कार्ड या आधार कार्ड में गलत जानकारी दी जाती है। या फार्म भरते समय लोग स्वयं ही गलत जानकारी दे देते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला आपूर्ति विभाग कार्ड धारकों के ब्योरे का सत्यापन करेगा। जिन लोगों की जानकारी में अंतर सामने आएगा, उन्हें शुद्धिकरण का एक मौका दिया जाएगा। उसके बाद आधार की आधिकारिक वेबसाइट यूएडीआइ पर कार्ड धारकों के डाटा को अपलोड कर दिया जाएगा। 

सोमवार को जिला आपूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने जिले के सभी ब्लॉक अधिकारियों की बैठक ली। आपूर्ति अधिकारी जसवंत ने बताया कि दून जिले में लगभग पौने चार लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें लगभग 16 लाख यूनिट राशन वितरित होता है। इसमें अधिकतर के राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो गए हैं, लेकिन आधार लिंक करते समय कई लोग गलत ब्योरा दे देते हैं। ऐसे लोगों को सुधार का एक अंतिम मौका दिया जाएगा। हर कार्ड धारक को उनके क्षेत्रीय डीलर के जरिये शुद्धिकरण प्रारूप दिया जाएगा। प्रारूप में राशन कार्ड में शामिल हर व्यक्ति का पूरा ब्योरा होगा। कार्ड धारक को सही जानकारी के सामने सही का निशान लगाना होगा। 

वहीं, जो जानकारी ठीक नहीं होगी, उसके सामने गलत का निशान लगा कर संबंधित दस्तावेज प्रारूप फार्म के साथ अटैच कर डीलर को लौटाना होगा। कंडारी ने बताया कि प्रारूप का फॉर्मेट तैयार कर लिया गया है। दो दिन के अंदर हर क्षेत्र में कार्ड धारकों के शुद्धिकरण का काम शुरू हो जाएगा। बैठक में राज्य सरकार द्वारा कार्ड धारकों को चने की दाल दिए जाने पर भी चर्चा हुई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने क्षेत्र के गोदामों में दाल उपलब्ध करवाने और वितरण पर नजर रखने के आदेश दिए। बैठक में विभूति जुयाल, विवेक शाह, सुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: रुड़की से लागू होगा राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी, मिलेगा सस्‍ता खाद्यान्‍न

निष्क्रिय कार्डधारकों को अंतिम मौका 

लंबे समय से अपना राशन कार्ड इस्तेमाल नहीं कर रहे और अब तक आधार से राशन कार्ड लिंक नहीं करवाने वाले राशन कार्ड धारकों के पास राशन कार्ड की सुविधा लेने का अंतिम मौका होगा। ब्योरे के शुद्धिकरण के लिए राशन डीलर हर घर जाकर डाटा जुटाएंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी जसवंत कंडारी ने बताया कि सभी पंजीकृत राशन कार्ड धारकों के पास आधार से लिंक होने का यह अंतिम मौका होगा। इसके बाद जो कार्ड आधार से लिंक नहीं हुए, उन्हें रद करने की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: खाद्य वस्तुओं के दामों का होगा थर्ड पार्टी सत्यापन, पढ़िए पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।