Move to Jagran APP

उत्तराखंड में ठंड से एक की मौत, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए शासन ने चेतावनी जारी कर दी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 07:04 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 08:59 PM (IST)
उत्तराखंड में ठंड से एक की मौत, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी
उत्तराखंड में ठंड से एक की मौत, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम आम जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। पिथौरागढ़ में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गर्इ है। वहीं, राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए शासन ने चेतावनी जारी कर दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा टालने के साथ ही सलाह दी गर्इ है कि ऐसे इलाकों में रहने वाले लोग फिलहाल निचले स्थानों में चले जाएं। 

loksabha election banner

उत्तराखंड में तीन दिनों बाद शुक्रवार को भले ही बारिश और बर्फबारी से लोगों को कुछ राहत मिली हो, लेकिन इससे पहले बढ़ी ठंड ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पिथौरागढ़ जिले के गांधी चौक में चंद्र सिंह बोरा(36 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह की मौत हुई। नेपाल के बजांग का चंद्र सिंह यहां पर मजदूरी करता था। गुरुवार की शाम कमरे पर नहीं गया और शराब पीकर कच्चे फड़ में ही सो गया। रातभर ठंड में रहने से उसकी मौत हो गर्इ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

केदारनाथ में दो फीट बर्फ जमा, हटाने में जुटे मजदूर 

वहीं, दूसरी और केदारनाथ में दिनभर मजदूर बर्फ हटाने में जुटे रहे। यहां करीब दो फीट बर्फ जमा है। वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में डेढ़ से दो फीट बर्फ जमा है। उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को गंगोत्री से बीस किलोमीटर दूर बंद हुआ हाईवे अभी तक नहीं खोला जा सका है।

लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान शून्य से छह से लेकर 10 डिग्री नीचे चला गया है। वहीं उत्तरकाशी में यह एक डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है, हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में हल्की बूंदाबांदी; सर्द हुआ मौसम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम हुआ और भी सर्द, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

यह भी पढ़ें: मसूरी की सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठंड, कोहरे की चेतावनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.