विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब नए ओपीडी ब्लॉक में बनेगा दून अस्पताल का औषधि भंडार

By Edited By:
Published: Fri, 15 Nov 2019 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:21 PM (IST)

अब दून अस्पताल का औषधि भंडार नए ओपीडी ब्लॉक में बनेगा। इसके लिए नए ओपीडी ब्लॉक में स्थान चिह्नित कर लिया गया है।

अब नए ओपीडी ब्लॉक में बनेगा दून अस्पताल का औषधि भंडार
अब नए ओपीडी ब्लॉक में बनेगा दून अस्पताल का औषधि भंडार

देहरादून, जेएनएन। दून अस्पताल का औषधि भंडार अब देहराखास स्थित मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट नहीं होगा। इसके लिए नए ओपीडी ब्लॉक में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। शिफ्टिंग को लेकर प्राचार्य और फार्मेसिस्टों में टकराव की स्थिति बन गई थी। पर शुक्रवार को दोनों पक्षों में इसे लेकर सहमति बन गई।

प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि उप्र निर्माण निगम के अधिकारियों को ओपीडी ब्लॉक में स्टोर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें, मेडिकल कॉलेज को पाचवें सत्र की मान्यता के लिए 140 बेड कम है। जिसके लिए प्राचार्य ने आदेश किया था कि औषधि भंडार यहा से कॉलेज परिसर में शिफ्ट किया जाए। लेकिन फार्मेसिस्ट वहा से दवा लाने, ले जाने और इसमें ज्यादा खर्च आने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए थे। 

गुरुवार को बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य ने चीफ फार्मेसिस्ट सुधा कुकरेती से इसे लेकर नाराजगी जताई थी। यही नहीं फार्मेसिस्ट आउटसोर्स पर रखने तक की चेतावनी दी थी। सार्वजनिक कार्यक्रम में फार्मेसिस्ट संघ का नाम लेने और डाटने को लेकर फार्मासिस्टों में रोष था। शुक्रवार को उन्होंने आपात बैठक बुलाकर हड़ताल तक की चेतावनी दी थी। पर इस बीच वित्त समिति की बैठक में पहुंचे प्राचार्य ने इसे लेकर फार्मेसिस्टों से वार्ता की। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नई स्वास्थ्य नीति का मसौदा तैयार करने की कसरत शुरू, पढ़ें पूरी खबर

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री की मौजूदगी में नई ओपीडी बिल्डिंग में स्टोर बनाए जाने पर सहमति बनी। प्राचार्य ने वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी के साथ नई बिल्डिंग का दौरा कर वहा पर स्टोर के लिए जगह देखी। भवन तैयार है, बस खिड़किया और गेट यहा लगने हैं। प्राचार्य ने बताया कि अस्पताल में बेड बढ़ाने को ही स्टोर शिफ्ट किया जा रहा है। इसमें किसी का कोई निजी स्वार्थ नहीं है। कर्मचारियों को भी इसे समझना चाहिए। वहीं फार्मेसिस्टों का कहना है कि उन्हें सही जगह स्टोर बनाकर दे दिया जाए तो फिर कोई दिक्कत नहीं है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में गंदगी फैली देख चढ़ा डीजी हेल्थ का पारा, सफाई रखने की दी हिदायत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।