जेईई मेन में हर टॉपिक होगा कवर, आसान, मध्यम और मुश्किल सवाल शामिल
जेईई मेन के लिए सिलेबस के हर यूनिट को कवर करते हुए पेपर तैयार किया गया है। इसमें आसान, मध्यम और मुश्किल सवाल शामिल किए गए हैं।
देहरादून, [जेएनएन]: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम(जेईई)-2018 को लेकर छात्रों की चिंता थी कि इस बार पेपर मुश्किल होगा। जिस पर अब जेईई मेन की वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में पेपर के कठिनाई स्तर को लेकर उत्पन्न भ्रम दूर किया गया है। यह स्पष्ट किया गया है कि सिलेबस के हर यूनिट को कवर करते हुए पेपर तैयार किया गया है। फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्मेटिक्स के लिए सिलेबस के हर टॉपिक को कवर करते हुए आसान, मध्यम और मुश्किल सवाल शामिल किए गए हैं।
अलग-अलग शिफ्ट और तिथियों पर होने वाले पेपर के सेट्स के सवालों में भी परिवर्तन होगा। वीआर क्लासेज के प्रबंध निदेशक वैभव राय ने बताया कि कोई सेट आसान होगा या कठिन यह सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने जेईई मेन का एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया गया है कि वह एक दिन पहले परीक्षा केंद्र देखकर आएं। ताकि पेपर में देरी से पहुंचने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बीई-बीटेक पेन पेपर मोड के लिए रिपोर्टिंग टाइम 8 अप्रैल को सुबह 7 बजे होगा। दोपहर 12.45 बजे से बीआर्क और बी प्लानिंग केलिए रिपोर्टिंग टाइम तय है। सुबह की शिफ्ट के लिए लास्ट एंट्री टाइम सुबह 9.30 बजे होगा। वहीं दोपहर की शिफ्ट के लिए लास्ट एंट्री टाइम दोपहर 2 बजे होगा। इसके बाद हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आयुर्वेद विवि की परीक्षा में गड़बड़झाला, एक ही गाइड से बना डाला प्रश्न पत्र
यह भी पढ़ें: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 90 लाख के सामान पर रार
यह भी पढ़ें: डॉक्टरी की चाह रखने वाले मदरसा छात्रों को भी झटका