विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब नए रूप में दून का नटराज सिनेमाघर, 1950 में हुई थी इसकी शुरुआत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 12 Mar 2021 12:05 PM (IST)

दून के सबसे पुराने और पसंदीदा सिनेमाघरों में शुमार ‘नटराज’ को अब आधुनिक समय के हिसाब से नए कलेवर में ...और पढ़ें

दून के सबसे पुराने और पसंदीदा सिनेमाघरों में शुमार नटराज।
दून के सबसे पुराने और पसंदीदा सिनेमाघरों में शुमार नटराज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून के सबसे पुराने और पसंदीदा सिनेमाघरों में शुमार ‘नटराज’ को अब आधुनिक समय के हिसाब से नए कलेवर में तैयार किया गया है। लॉकडाउन में बंद होने के करीब एक वर्ष बाद गुरुवार को यह सिनेमाघर दोबारा दर्शकों के लिए खुला। सिनेमाघर के नए अनुभव से दूनवासी बेहद खुश नजर आए। पहले दिन यहां राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रूही’ प्रदर्शित की गई।

चकराता रोड स्थित ‘नटराज’ की शुरुआत वर्ष 1950 में हुई थी। इस सिनेमाघर के वर्तमान मालिक भीम मुंजाल बताते हैं कि इसका निर्माण नेपाल मूल के किसी रसूखदार ने कराया था। शुरुआती दिनों में इस सिनेमाघर का नाम नटराज नहीं था, बल्कि इसे हॉलीवुड सिनेमा के नाम से जाना जाता था। उस दौर में पूरे देहरादून में सिर्फ चार सिनेमाघर हुआ करते थे। इनमें नटराज भी शामिल था। सिनेमाघरों की संख्या कम होने और सुविधाएं अच्छी होने के चलते सबसे ज्यादा भीड़ नटराज में ही होती थी। इसके चलते यहां अधिकांश शो हाउसफुल रहते थे।

 इससे प्रभावित होकर तत्कालीन मालिक ने इस सिनेमाघर का नाम ही हॉलीवुड सिनेमा से बदलकर हाउसफुल रख दिया। इस सिनेमाघर के निर्माणकर्ता ने कुछ समय बाद इसे उद्योगपति दर्शनलाल डावर को बेच दिया था। वर्ष 1980 में उद्योगपति डावर से यह सिनेमाघर वर्तमान मालिक भीम मुंजाल के पिता चमनलाल मुंजाल ने खरीद लिया। उन्होंने ही इस सिनेमाघर का नाम नटराज रखा। 

उन्हीं दिनों फिल्म डिस्ट्रीब्यूटिंग के लिए नया नियम बना दिया गया। जिसके तहत नई फिल्म उन्हीं सिनेमाघरों को दी जानी थी, जिनमें कम से कम 800 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता हो। उस वक्त तक नटराज की क्षमता 500 सीट की थी। ऐसे में उन्होंने हॉल को 908 सीट की क्षमता का किया।

यह भी पढ़ें-लॉकडाउन से बंद नटराज सिनेमा खुला, जाह्नवी कपूर की कॉमेडी व हॉरर फिल्म 'रूही' प्रदर्शित

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें