विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां है उत्तर भारत का सबसे पुराना बंगला? देवदार के घने जंगलों के बीच शांत माहौल... ठहर चुकी बड़ी हस्तियां

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:33 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 03:51 PM (IST)

Chakrata News: उत्तर भारत का सबसे पुराना फॉरेस्ट बंगला उत्तराखंड के देहरादून स्थित चकराता में है, जिसका निर्माण वर्ष 1868 में हुआ था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

निर्मला बोहरा, उत्तराखंड। Chakarata Forest Bungalow: शायद आपको जानकारी न हो, लेकिन उत्तर भारत का सबसे पुराना फॉरेस्ट बंगला उत्तराखंड में है। आज भी यहां लोग पहुंचते हैं और शांत वातावरण में समय बिताते हैं।

यह ब्रिटिश कालीन फॉरेस्ट  बंगला देहरादून के चकराता में है। जिसका निर्माण वर्ष 1868 में हुआ था। बुधेर में स्थित इस बंगले में ब्रिटिश वायसराय और लेडी वायसराय समेत कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं।

Untitled-10 copy

एकांत और शांत वातावरण

चकराता क्षेत्र के बुधेर में देवदार के घने जंगलों के बीच उत्तर भारत का सबसे पुराना फॉरेस्ट बंगला है। शहरी भागदौड़ से दूर समुद्र तल से 2510 मीटर की ऊंचाई पर यह बंगला बना है। चकराता आने वाले पर्यटकों को बरबस ही यह अपनी तरफ खींच लाता है।

 

यह भी पढ़ें- देहरादून के गांवों में छिपे पर्यटन खजाने अब आएंगे सामने, बनेंगे आकर्षण का केंद्र


यहां का एकांत और शांत वातावरण मन को असीम सूकून का अहसास कराता है। यह बंगला टोंस व पावर नदी के संगम पर बसा हुआ है। जहां कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं। ब्रिटिश वायसराय और लेडी वायसराय समेत कई हस्तियां भी इस बंगले की मुरीद थीं।

Untitled-14 copy

कब-कब ठहरी बड़ी हस्तियां?

ब्रिटिश कालीन बंगले में वर्ष 1924 से लेकर 1952 के बीच देश-विदेश की बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं, जिसका उल्लेख वन विभाग के विजिटर बुक में है।

यह भी पढ़ें- कालसी-चकराता में 11 गांवों से खुलेगा पर्यटन गलियारा, बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

  • अप्रैल 1928 में ब्रिटिश वायसराय
  • अक्तूबर 1930 में लेडी वायसराय विक्टोरिया इरविन,
  • 1928 में ब्रिटिश शासन के कमांडर इन चीफ,
  • 1937 में टिहरी रियासत के दीवान चक्रधर जुयाल,
  • 1952 में ए ह्यूबर एफएओ एक्सपर्ट,

कैसे पहुंचें?

देहरादून से चकराता-चकराता मुख्य बाजार से लोखंडी और कनासर रेंज-लोखंडी से आगे बुधेर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस।

Untitled-18 copy

चकराता में और कहां घूमें?

  • टाइगर फॉल
  • देवबन
  • चिरमिरी पीक
  • बुधेर गुफाएं
  • राम ताल गार्डन