विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो वार्डों पर पार्षद के रिक्त पदों के लिए 18 से नामांकन, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 16 Jun 2019 04:10 PM (IST)

देहरादून और ऋषिकेश के दो वार्डों में रिक्त चल रहे पार्षद पद के लिए 18 जून से नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

दो वार्डों पर पार्षद के रिक्त पदों के लिए 18 से नामांकन, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News
दो वार्डों पर पार्षद के रिक्त पदों के लिए 18 से नामांकन, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश के दो वार्डों में रिक्त चल रहे पार्षद पद के लिए 18 जून से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके साथ ही दोनों वार्ड में मतगणना तक आचार संहिता लागू रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। 

नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या-61 आमवाला तरला आरक्षित (अनुसूचित जाति महिला) और नगर निगम, ऋषिकेश के वार्ड संख्या-03 दुर्गा मंदिर आरक्षित (पिछड़ी जाति महिला) पार्षद सीट पर हुए चुनाव में विवाद होने पर दोनों निर्वाचित पार्षदों का निर्वाचन रद हो गया था। आयोग ने दोनों रिक्त पदों पर दोबारा चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए तय प्रक्रिया के तहत चुनाव कराए जाने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि पार्षद के दोनों रिक्त पदों पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय सारणी जारी कर दी है। 

इसमें नामांकन पत्रों को जमा करने की तिथि 18 और 19 जून सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 20 जून सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, नाम वापसी की तिथि 21 जून सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक, निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि 22 जून को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक और मतदान आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना की तिथि 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक तय की गई है। 

इनको सौंपी जिम्मेदारी 

नगर निगम देहरादून और नगर निगम ऋषिकेश में दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आमवाला तरला के लिए रिटर्निंग अधिकारी डीके सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण गोस्वामी और धीमानी पाठक को बनाया गया। ऋषिकेश के लिए रिटर्निंग अधिकारी राम गोपाल यादव, एआरओ विजय पाल, राजेश चंद्र खैलखुरा को बनाया है। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री निशंक बोले, देश के लिए होगा प्रवासी भारतीयों की मेधा का उपयोग

यह भी पढ़ें: रमेश पोखरियाल निशंक बोले, भारत की शिक्षा व्यवस्था को किया जाएगा सुदृढ़

यह भी पढ़ें: सुमित्तर भुल्लर बने उत्तराखंड युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।