विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्रियों की प्यास बुझाने का नहीं है इंतजाम, शौचालय की भी समस्या

By Edited By:
Published: Thu, 23 May 2019 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:10 PM (IST)

चारधाम यात्रा शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन झाझरा से कालसी तक के यात्री पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

यात्रियों की प्यास बुझाने का नहीं है इंतजाम, शौचालय की भी समस्या
यात्रियों की प्यास बुझाने का नहीं है इंतजाम, शौचालय की भी समस्या

विकासनगर, जेएनएन। चारधाम यात्रा शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन झाझरा से कालसी तक यात्रियों के लिए कोई सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई हैं। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़ दें तो शहरी और पालिका क्षेत्रों में भी बाजार में न पीने के पानी के इंतजाम हैं न शौचालय। ऐसे में तीर्थयात्रियों के साथ ही विकासनगर बाजार में खरीददारी करने आने वाले जौनसार के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। 

यात्रा सीजन के चलते पालिका प्रशासन लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया कराने में नाकाम रहा है। जनता की सुविधा को विकासनगर बाजार में सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए तीन वाटर कूलर देखरेख के अभाव में दो साल से ठप पड़े हैं, जिससे पानी की एक बूंद तक नहीं टपक रही है। गर्मी के कारण बढ़ती तपिश से लोगों के हलक सूख रहे हैं। जिससे लोगों को हलक तर करने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा के गंगोत्री-यमनोत्री धाम के लिए तीर्थयात्री पछवादून के विकासनगर से होकर भी गुजरते हैं। 

इसी कारण दिल्ली-यमनोत्री मार्ग पर स्थित विकासनगर शहर में यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके अलावा हिमाचल और जौनसार बावर के अलावा जौनपुर और रवांई का व्यापारिक केंद्र होने के चलते प्रत्येक दिन विकासनगर के बाजार में कई सौ लोग अपनी दैनिक आवश्यकताओं के सामान की खरीद के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा देहरादून और अन्य स्थानों से भी यहां काफी लोगों का आना-जाना होता है। 

लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका की ओर से 2017 में बाजार के सिनेमा गली, देहरादून बस स्टॉप और जल संस्थान कार्यालय के बाहर तीन वाटर कूलर लगाए गए थे। वाटर कूलर को पानी की सप्लाई देने के लिए उनके पास ही पांच सौ लीटर के वाटर टैंक भी यहां लगाए गए थे। लेकिन दो वर्ष पूर्व नगर में चले अतिक्रमण अभियान में सिनेमा गली स्थित वाटर कूलर को पानी की सप्लाई देने वाला पाइप टूट गया और वह बंद हो गया। इसके अलावा अन्य दोनों वाटर कूलर भी खराब होकर बंद हो गए। 

दो वर्षों से बंद पड़े इन वाटर कूलर के कारण बाजार क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था भी चौपट हो गई। वाटर कूलर खराब होने और इनके अतिरिक्त शहर में सार्वजिनक स्तर पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था न होने का दंश प्रचंड गर्मी के इस मौसम में तीर्थयात्रियों से लेकर शहर में आने वाले हर एक व्यक्ति को झेलना पड़ रहा है। उधर समस्या के संबंध में पूछे जाने पर पालिका की अध्यक्षा शांति जुंवाठा का कहना है कि वाटर कूलर की मरम्मत का कार्य चल रहा है, एक दो दिन में मुख्य बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही हांफने लगे जलसंस्थान के ट्यूबवेल, राजधानी में पेयजल किल्लत

यह भी पढ़ें: यहां ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से गहराया पेयजल संकट, जानिए

यह भी पढ़ें: कैंट क्षेत्र में पेयजल समस्या बढ़ी, विधायक का पारा चढ़ा

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।