विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में बूथ अध्यक्ष 'किशोर कुमार' के घर से गूंजेगी भाजपा की सियासी सरगम, नितिन नवीन करेंगे जलपान

Published: Thu, 28 May 2026 03:35 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देहरादून दौरे पर बूथ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के घर जलपान करेंगे, जिन्हें 'देहरादून का ...और पढ़ें

भाजपा के गढ़ी बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर जलपान करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

भाजपा के गढ़ी बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के घर जलपान करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित देहरादून दौरे का एक खास पड़ाव चर्चा में है। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जलपान कार्यक्रम के लिए गढ़ी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के घर को चुना है, जिन्हें शहर में लोग प्यार से देहरादून के किशोर कुमार के नाम से जानते हैं।

पेशे से आर्केस्ट्रा गायक गजेंद्र सिंह पिछले पांच दशकों से मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। किशोर कुमार और कुमार सानू के गीतों की प्रस्तुति के कारण उन्होंने देहरादून की सांस्कृतिक दुनिया में अलग पहचान बनाई।

वर्ष 1970 से गायन कर रहे गजेंद्र सिंह ने पहले मेलोडिका ग्रुप के साथ काम किया और बाद में 1991 में अपना वाइस बैंक म्यूजिकल ग्रुप शुरू किया।

राजनीति में आने से पहले वह आर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की और वर्तमान में बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

गजेंद्र सिंह बताते हैं कि मंडल अध्यक्ष राजीव गुरूंग ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के जलपान कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिवार और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

वह अपनी यात्रा में भाजपा नेता सारिका खत्री के योगदान को भी विशेष रूप से याद करते हैं। इस जलपान कार्यक्रम के जरिये पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि उसकी असली ताकत बूथ स्तर के उन कार्यकर्ताओं में है।

देहरादून में होने वाला यह जलपान कार्यक्रम केवल सियासी चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वहां राजनीति के सुरों के साथ संगीत की मिठास भी महसूस होगी।

यह भी पढ़ें- आज दून पहुंचेंगे नितिन नवीन, साथ नहीं चलेगा कोई काफिला

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नितिन नवीन से फिर मिले पंकज चौधरी, जल्द हो सकती है यूपी टीम की घोषणा

यह भी पढ़ें- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा राजनयिक कदम, 12 देशों के प्रतिनिधियों को दी पार्टी की जानकारी